उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार के दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने की झूठी घोषणा की और किसानों को झांसे में लेकर कर्ज माफी के फर्जी प्रमाण पत्र पकड़ा दिए थे। भ्रमित किसान उसके कारण ही डिफल्टर घोषित हो गए। इस दो वर्ष के कार्यकाल में फसल बीमा, फ सल हानि राहत, बिजली सब्सिडी देकर किसानों को एक लाख 72 हजार करोड़ की राशि उनके खातों में पहुंचाकर आर्थिक लाभ पहुंचाया। पत्रकारों को विधायक सिंह ने बताया कि सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में कोरोना काल के दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने लोगों की मदद की।
गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है
विधायक रामपाल सिंह ने अपने क्षेत्र की उपलब्धियों को भी गिनाते हुए कहा कि तब सड़कों का अभाव था। आज गांव-गांव सड़कों का जाल बिछ गया है। शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है। प्रत्येक घर में टोंटी के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया रहा है। आयुष्मान योजना के दो लाख 56 हजार कार्ड इलाज के लिए बनाए गए हैं, जिससे कि गरीबों को मुफ्त इलाज हो रहा है।
कोरोना काल में सरकार, संगठन ने मानवता को बचाने का किया कार्य
रायसेन. भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता रखी गई। इसमें मौजूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मीडिया कर्मियों को सरकार की उपलब्धियां बताई। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, ब्रजेश चतुर्वेदी, चंद्रकृष्ण रघुवंशी, जगदीश अहिरवार भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि कोरोना के भीषण संकट में हमारी सरकार बनी। इसके बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार और संगठन ने हर स्तर पर मानवता को बचाने का काम किया। सरकार ने प्रदेश भर में विकास को भी अवरुद्ध नहीं होने दिया।
डॉ. चौधरी ने कहा कि आज मुझे इस बात की खुशी है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की संवेदनाओं से भरी हुई सरकार कार्य कर रही है। सभी वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। पिछले दो वर्ष में 8 हजार 276 करोड़ रुपए की लागत से 5322 किमी लंबी सड़क और 963 करोड़ रुपए की लागत से 164 बड़े पुलों का निर्माण कराया है। उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर बताया कि सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी, निरंतर बढ़ रही है। वर्तमान में 19.74 प्रतिशत विकास दर हासिल कर देश में सर्वाधिक है। डॉ. चौधरी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने पर देश में नंबर वन हो गया। सहित स्वच्छता में इंदौर ने पांचवी बार रिकॉर्ड बनाया है। आज इंदौर देश के सभी राज्यों के लिए एक आइकॉन बन चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित डॉक्टरों द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना की।