scriptमुख्यमंत्री बोले सोयाबीन के दूंगा भरपूर दाम | Chief Minister says soyabeen will cost | Patrika News

मुख्यमंत्री बोले सोयाबीन के दूंगा भरपूर दाम

locationरायसेनPublished: Oct 14, 2018 12:11:13 am

अपनी जन आशीर्वाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बच्चों से, जनता से मेरे प्यार के रिश्तें हैं, राजनीति के नहीं।

welcomed

मुख्यमंत्री बोले सोयाबीन के दूंगा भरपूर दाम

रायसेन. अपनी जन आशीर्वाद यात्रा लेकर रायसेन जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दशहरा मैदान पर आयोजित सभा में कहा कि रायसेन जिले में जनता ने जो आशीर्वाद दिया है वह अभूतपूर्व है। आपने फूल वर्षा कर स्वागत किया है, मैं वचन देता हूं रायसेन जिले के विकास में कोई कांटा नहीं आने दूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायसेन को १२६ करोड़ का इंजीनियरिंग कॉलेज दिया है। याद करो वो काला युग मिस्टर बंटाढार का, जब कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बच्चों से, जनता से मेरे प्यार के रिश्तें हैं, राजनीति के नहीं। मैं सरकार प्रदेश के बेटा, बेटियों के लिए चला रहा हूं। आज कांग्रेस को किसान की याद आ रही है। जब इनकी सरकार थी तब क्या किया। 18 परसेंट ब्याज पर पैसा देते थे। भाजपा सरकार ने पूरे मध्यप्रदेश में 32701 करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाला है। किसान भाइयो चिंता मत करना सोयाबीन के भी भरपूर दाम दूंगा।
राहुल पर कसा तंज
मुख्यमंत्री ने कहा राहुल भैया, राजे महाराजे किसानी की बात कर रहे हैं जिन्हें ये भी नहीं मालूम कि गेहंू की बाली कैसी लगती है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को योजनाएं दी हैं, जाती, वर्ग का भेद नहीं किया। हमारा संकल्प है गरीबी नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि संबल योजना बनाकर में तृप्त हो गया। हर गरीब को लाभ देने यह योजना बनाई। यह योजना हर गरीब का बल बन गई है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह, वन मंत्री डा. गौरीशंकर शेजवार, पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पवन रघुवंशी आदि मौजूद थे।
कोई कसर नहीं छोडूंगा
सुल्तानगंज. सिलवानी से पहले कस्बा सुल्तानगंज में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी आचार संहिता की मर्यादा से बंधा हूं, लेकिन भरोसा दिलाता हूं कि कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा। गरीबों की जिंदगी बदल दूंगा। लगभग 20 मिनट की सभा में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की योजनाओं का बखान किया। योजनाएं बताईं
गैरतगंज/गढ़ी/देहगांव. गैरतगंज में सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर समाज और वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। प्रदेश ने पिछले 15 सालों में विकास की रफ्तार पकड़ी है और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है।
विभिन्न योजनाओं का बखान करते हुए सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम आदमी की सरकार है जिसने हर वर्ग और समाज के हित में कार्य किया हैए प्रदेश में अब कोई इलाज के अभाव में नहीं रहेगा। और न ही बेटा-बेटियों की पढ़ाई अधूरी रहेगी। प्रसुताओं के लिए भी हमने योजना चलाई है अब हमारे प्रदेश में हम गरीबी नहीं रहने देंगे। प्रदेश में हर समाज और हर वर्ग का व्यक्ति अब सशक्त होगा।
सिलवानी में मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे
सिलवानी. सिलवानी में पहुंचे मुख्यमंत्री को कांग्रेसियों और सपॉक्स के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। सभा समाप्त कर गैरतगंज के लिए निकले मुख्यमंत्री को मुख्य मार्ग पर कांग्रेस नेता लोकविजय शाह के घर के पास काले झंडे दिखाए गए।
पुलिस ने लगभग दस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठे। रात नौ बजे के बाद लोगों की संख्या बढ़ गई थी। लोग गिरफ्तार किए गए कांग्रेसियों को तुरंत रिहा करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के मामले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, नीलमणि शाह, वीरेंद्र सिंह पटेल, महेन्द्र सिंह, अजय पटेल, अरविंद रघुवंशी, सौदान यादव, मनोज यादव, पुनीत समैया को गिरफ्तार किया है।

रायसेन में गिरफ्तार
सिलवानी में काले झंडे दिखाए जाने के बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के रायसेन पहुंचने से पहले ही युवा कांग्रेस के लगभग दस कार्यकर्ताओं को पकडक़र खरबई चौकी पहुंचा दिया। पुलिस की कई टीमें दोपहर से शाम तक शहर में कांग्रेसियों के ठिकानों पर दबिश देकर तलाश करती रहीं। पुलिस ने विकाश शर्मा, रूपेश तंतवार, हर्षवर्धन सोलंकी, अमन बघेल सहित अन्य को उठाकर शहर से लगभग २० किमी दूर खरबई चौकी भेज दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो