script

मंडीदीप में सिविल अस्पातल का काम शुरू

locationरायसेनPublished: Jan 29, 2019 07:19:33 pm

-अस्पताल में अब मिलेंगी रोगियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्वास्थ्य सेवाएं, महंगे इलाज से मिलेगी निजाद

patrika news

Mandi deep. A good budget is maintained by the government for health facilities, but still the public is disturbed by disorder in government hospitals for a long time. In this regard, Mujhunan has often complained to the concerned responsible. But now perhaps the sleep of responsible people has opened.

मंडीदीप. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए शासन द्वारा अच्छा खासा बजट रखा जाता है, मगर फिर भी सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं से आम नागरिक लंबे समय से परेशान हैं। इस संबंध में आमजन ने अनेक बार संबंधित जिम्मेदारों को शिकायतें भी की। मगर अब शायद जिम्मेदारों की नींद खुल गई है। क्योंकि अब शहर के स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की ओर शासन का ध्यान गया है। इसलिए अब नगर के जरुरतमंदों को नेत्र विकार एवं हर्निया सहित अन्य बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए अब भोपाल नहीं जाना पड़ेगा।
क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इतना ही नहीं सिविल अस्पताल गाइडलाईन की सभी सुविधाएं भी अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी। दरअसल यह संभव हुआ है सामुदाायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल हॉस्पिटल में अपग्रेड करने से। सामुदायिक अस्पताल के पीछे सिविल अस्पताल के लिए निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सिविल अस्पताल होने से क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
सामुदायिक अस्पताल से नगर समेत 62 गांव की आबादी जुड़ी हुई है। 30 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में औसतन चार सौ मरीज रोज आते हैं। मगर यहां चिकित्सा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा की कमी के चलते मजबूरी में उन्हें राजधानी के निजी नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ता है। इसीलिए स्थानीय लोग लम्बे समय से इस अस्पताल को सिविल बनवाने की मांग कर रहे थे। करीब एक वर्ष पहले प्रदेश सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल में अपग्रेड करने का निर्णय लिया था।
मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
सिविल हॉस्पिटल बनने के बाद यह 50 बिस्तरों का अस्पताल बन जाएगा। इसके अलावा यहां डाक्टरों की संख्या बढऩे के साथ ही उपकरणों व संसाधनों में भी बढ़ोतरी होगी। व्यापारी सुनील वासवानी बताते हैं कि सिविल हॉस्पिटल बनने से यहां हड्डी विशेषज्ञ होगा।,जिससे हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर लोगों की जान को तो बचाया ही जा सकता है। अन्य इलाज की सुविधा भी गरीब तबके के लोगों को बिना किसी परेशानी के यहीं मिलने लगेगी।
यह सुविधाएं मिलेंगी
हड्ड़ी, सर्जन, नेत्र, निश्चेतना शिशु रोग मेडिकल, ईएनटी, पीडिया गायनी एवं मेडीसिन, समेत अन्य सभी तरह के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी। वहीं ड्रेसर वार्ड ब्याय, लैब अटेंडर समेत अन्य पैरामेडिकल स्टाप की भी जरूरत पूरी होगी। इसके अलावा ब्लड स्टोरेज यूनिट की जगह ब्लड बैंक की सुविधा मिलने लगेगी।
मंडीदीप में सिविल अस्पातल के लिए निर्माण एजेंसी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है, भवन बनने के बाद यहां रोगियों को सिविल अस्पातल की सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
– डॉ. केपी यादव, बीएमओ औबेदुल्लागंज
मंडीदीप के सीएचसी को सिविल हॉस्पिटल में अपग्रेड करने का निर्णय केबीनेट में लिया गया था, इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां सिविल गाइडलाइन के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएंगी।
– सुरेंद्र पटवा, भोजपुर विधायक व पूर्व मंत्री मप्र सरकार

ट्रेंडिंग वीडियो