scriptभारत बंद के समर्थन उतरी कांग्रेस, किसान मोर्चा के साथ दिया ज्ञापन | Congress came out in support of Bharat Bandh, gave memorandum | Patrika News

भारत बंद के समर्थन उतरी कांग्रेस, किसान मोर्चा के साथ दिया ज्ञापन

locationरायसेनPublished: Sep 27, 2021 11:57:09 pm

कुछ जगह सुबह एक से दो घंटे के लिए कुछ दुकानें बंद रहीं, किसान संगठनों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिए

कुछ जगह सुबह एक से दो घंटे के लिए कुछ दुकानें बंद रहीं, किसान संगठनों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिए

भारत बंद के समर्थन उतरी कांग्रेस, किसान मोर्चा के साथ दिया ज्ञापन

रायसेन. दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के के समर्थन में संयुक्त मोर्चा द्वारा सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर जिले में भी किसान संगठनों ने बंद का आह्वान किया, जिसका कोई खास असर जिले में नहीं हुआ है। कुछ जगह सुबह एक से दो घंटे के लिए कुछ दुकानें बंद रहीं, किसान संगठनों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिए। बंद का कांगे्रस ने समर्थन कर किसानों के साथ केन्द्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। रायसेन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और युवा कंाग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप मालवीय सहित अन्य कार्यकर्ता महामाया चौक पहुंचे जहां किसान जाग्रति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राय आदि बंद के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। कुछ देर बाद पहुंचे एसडीएम एल के खरे को ज्ञापन देकर प्रदर्शन खत्म किया।

किसान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
गैरतगंज. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गैरतगंज किसान संगठन ने कृषि उपज मंडी बंद कराकर मंडी गेट पर बैठकर धरना दिया। अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में किसान नेता गगन गौर, राकेश माहेश्वरी, गिरजाशंकर गौर, हेमन्त गुर्जर, रोहित तरफदार आदि शामिल थे।

भारतीय किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
उदयपुरा. तीन कृषि कानूनों को वापस लेने एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी का कानून बनाए जाने को लेकर 27 सितंबर को दोपहर में भारत बंद के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पिछले 10 माह से किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। किसान तीनों कानूनों को वापस कराने की मांग कर रहे हैं, साथ ही समर्थन मूल्य पर कानून बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। किसानों की मांगों को शीघ्रता से पूरा किया जाए और यदि मांगें पूरी नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश प्रदेश में आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में त्रिभुवन दुबे, जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चोखे लाल लोधी, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम लोधी, संतोष रघुवंशी, पुरुषोत्तम झरा, महिपाल गगोलिया, दिनेश रघुवंशी आदि शामिल थे।

भारत बंद का रहा मिला जुला असर
सुल्तानगंज. कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का सुल्तानगंज में मिला जुला असर रहा। किसानों को संबोधित करते हुए कंछेदीलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों का हक अधिकार छीनकर गुलाम बनाने का कृत्य किया जा रहा है। हमारे देश के अन्नदाता के अस्तित्व और सम्मान की लड़ाई में समर्थन बंद किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा सभा की गई तथा सरकार के तीनों कानूनों की जानकारी जनता को दी गई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूसिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस कंछेदीलाल शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्ना राजा चांदोड़ा, बैजनाथ सिंह यादव, कौशल किशोर शर्मा, रघुराज सिंह यादव, महेंद्र पाठ्या, राजेंद्र सिंह यादव, अभिषेक जैन, महेंद्र सिंह राजपूत, महिंद्र खरे, पन्नालाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो