script5 साल छोड़ो 20 साल तक चलेगी कांग्रेस की सरकार : पीसी शर्मा | Congress government will run for 20 years: PC Sharma | Patrika News

5 साल छोड़ो 20 साल तक चलेगी कांग्रेस की सरकार : पीसी शर्मा

locationरायसेनPublished: May 22, 2019 02:36:39 pm

Submitted by:

Amit Mishra

छिंद मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे विधि मंत्री पीसी शर्मा…

news

5 साल तो छोड़ो 20 साल तक चलेगी कांग्रेस की सरकार : पीसी शर्मा

रायसेन @प्रवीण श्रीवास्तव की रिपोर्ट…
देर रात बरेली तहसील के छिंद मंदिर में दर्शन करने पहुंचे विधि मंत्री पीसी शर्मा ने दिया बड़ा बयान है। मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि 5 साल तो छोड़ों,उसके आगे भी 20 साल तक कांग्रेस की सरकार चलेगी। शर्मा ने भगवान हनुमान जी के दर्शन करने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि कांग्रेस सरकार को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।और यह 20 साल तक और चलेगी। क्योंकि भाजपा के राज में किसानों ने आत्महत्या की थी और भ्रष्टाचार था।

केंद्र में भी नहीं बनेगी भाजपा की सरकार
भाजपा के राज में लोगों बहुत परेशानियां सही थी। शर्मा ने कहा कि केंद्र में भी नहीं बनेगी भाजपा की सरकार। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। और भाजपा के 20 विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे। वही पीसी शर्मा ने किसानों के 75 दिन के अंदर कर्ज माफी की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कमलनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। ये सरकार अब किसानों की सरकार है। सब के हितों के लिए सरकार काम करेगी और कर रही है।

 

25 विधायक कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे…
एक दिन पहले मंत्री पीसी शर्मा ने विपक्ष के फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर भाजपा पर हमला बोला था। पीसी शर्मा ने कहा था, अगर केन्द्र में मोदी सरकार नहीं बनती है तो मध्यप्रदेश में भाजपा के 25 विधायक कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।


पीसी शर्मा ने कहा, अगर केन्द्र में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो ये 25 विधायक हमारा साथ देंगे। वहीं, एग्जिट पोल्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीसी शर्मा ने कहा- 23 मई को जो परिणाम आएंगे वो एग्जिट पोल्स के विपरीत होंगे।


वहीं, उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के निर्वाचन को शून्य करने की मांग की है। शर्मा ने कहा- सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल री ओपन कराई जाएगी। उसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की भूमिका की जांच होगी। बता दें कि बता दें कि 29 दिसंबर 2007 को देवास में सुनील जोशी की हत्या हुई थी। 1 फरवरी 2017 को प्रज्ञा सहित सभी आठ आरोपियों को एनआईए कोर्ट ने बरी कर दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो