scriptकांग्रेसियों ने ऐसे किया मंहगाई का विरोध, दोपहर तक 50 प्रतिशत भारत बंद रहा | congressman protest for hike petrol price | Patrika News

कांग्रेसियों ने ऐसे किया मंहगाई का विरोध, दोपहर तक 50 प्रतिशत भारत बंद रहा

locationरायसेनPublished: Sep 10, 2018 03:21:40 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

कांग्रेसियों ने ऐसे किया मंहगाई का विरोध, दोपहर तक 50 प्रतिशत भारत बंद रहा

protest

कांग्रेसियों ने ऐसे किया मंहगाई का विरोध, दोपहर तक 50 प्रतिशत भारत बंद रहा

रायसेन. आसमान छू रही पेट्रोल डीजल तथा एलपीजी गैस सिलेण्डर की कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को बैंड का आयोजन किया, जिसका जिले में मिला जुला असर रहा। जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे तक बंद का असर दिखाई दिया, इसके बाद दुकाने खुलना शुरू हो गईं, दोपहर तक 90 फीसदी बाजार खुल गए थे।
पूर्व विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुमताज़ खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बैंड कराने के लिए सड़कों पर निकले। रायसेन के अलावा जिले के सभी नगरों में भी दोपहर तक 50 फीसदी बाजार बंद रहे। खरगोन, सुल्तानपुर जैसे कुछ छोटे कस्बों में बंद का असर अधिक दिखाई दिया।

protest

निकाली बैलगाड़ी यात्रा
देवरी में बैलगाड़ी से रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली में जहां कांग्रेस कार्यकर्ता कंधे पर काली एलपीजी गैस सिलेण्डर लेकर चल रही थे। वहीं पर बैलगाड़ी में बाइक रखकर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ व्यंग्य चित्र तथा पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतें कम करों के नारे लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। रैली की शुरुआत सुबह 9 बजे से बस स्टैंड से हुई, नगर भ्रमण करते हुए पुन बास स्टैंड पर पहुंची।

protest

रैली में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सम्मिलित हुई। इस रैली में तकरीबन 300 के करीब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बास स्टैंड पर 30 मिनट तक भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। बाद में टप्पा देवरी में नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केन्द्र एवं राज्य सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की गई। सभा में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जुमले बाजी कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया तथा आगामी चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का आम जनता से आह्वान किया गया।

इस मौके पर गरूड़ रधुवशी, धनश्याम खजूरिया, अशोक सोमिया, अंजाम खां, परसोत्तम रधु, संज्जू बाबा, संदीप रधु, पंकज महेश्वरी, अंकित दुर्वे, जितेन्द्र गुप्ता, जहीत अली, कवीर खां,जगदीश पटैल, बब्लू गगोलिया, कमलेश रधु, महीपाल आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो