scriptढाबे पर हमलावरों ने की फायरिंग | crime latest news in madhya pradesh | Patrika News

ढाबे पर हमलावरों ने की फायरिंग

locationरायसेनPublished: Sep 20, 2018 06:47:26 pm

Submitted by:

Amit Mishra

हमलावर हुए फरार घायलों को लाये बरेली स्वास्थ्य केंद्र

news

ढाबे पर हमलावरों ने की फायरिंग

रायसेन। गत रात्रि ग्राम अलीगंज के पास ढावे पर हमलावरों ने देशी कट्टे से दो लोगों को ऊपर की फायरिंग की। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोग ऊटिया के निवासी हैं। घायल योगेंद्र रघुवंशी एवं वरुण रघुवंशी अपने खेत गए हुए थे, लौटते वक्त ढावे पर बैठ कर चाए पी रहे थे। उसी वक्त एक वोलेरो गाड़ी आई जिसमे सवार लोग गाड़ी रोक कर गाली गलौज करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि गाड़ी में बैठे हमलावरों ने दोनों युवकों के ऊपर फायर करना चालू कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज स्थित ढाबे पर एक बोलेरो से चार हमलावर आए थे, जिनकी ढावे पर बैठे योगेंद्र रघुवंशी और वरुण रघुवंशी से विवाद हुआ था। और हमलावरों ने विवाद के चलते फायरिंग की। जिसके चलते दोनों युवक घायल हो गए ।
घायलों को उपचार के रेफर किया भोपाल
थाना प्रभारी के के शर्मा ने बताया चारों लोग शराब के नशे में धुत थे। जिसमें अभिषेक ठाकुर और भोजराज ठाकुर और दो नाम अज्ञात है चारों लोग घाट पिपरिया के बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को बरेली सामुदायिक केंद्र लाया गया जिसमें घायलों को उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।
गाड़ी छोड़कर भाग हमलावर

हमलावर बोलेरो गाड़ी छोड़कर भाग गए गाड़ी क्रमांक MP04 CM 5996 को पुलिस द्वारा जप्त कर ली गई है। पुलिस नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने फरियादी योगेंद्र रघुवंशी एवं वरुण रघुवंशी की रिपोर्ट पर आरोपी अभिषेक ठाकुर एवं भोजराज ठाकुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 434/34 धारा 307, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग के अधिकारी हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड लिया जाएगा। इसके लिए टीम गठित की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो