scriptलापरवाही से फिर हुई सीजर ऑपरेशन में जच्चा बच्चा की मौत, जानिए क्यों…. | Death of pregnant woman and child in raisen | Patrika News

लापरवाही से फिर हुई सीजर ऑपरेशन में जच्चा बच्चा की मौत, जानिए क्यों….

locationरायसेनPublished: Nov 18, 2017 02:53:29 pm

मृतका के परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर आॅपरेशन में लापरवाही करने का आरोप

pregnant woman, death women, pragnant, death pragnant, crime, hospital, mp news, mp patrika news, raisen news, raisen patrika news
रायसेन। जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की बडी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें महिला व नवजात शिशु की मौत हो गई। शनिवार को सरकारी अस्पताल में सांची ब्लॉक के अगरिया नयापुरा निवासी शान्त आदिवासी सहरिया उम्र 22 वर्ष पत्नी माखन सिंह सहरिया की पहली डिलेवरी होना थी। इसीलिए डॉक्टरों की टीम ने प्रसूता शनता बाई के पेट में बच्चा फंसा होने पर परिजनों को सीजर ऑपरेशन करने की सलाह दी।
इसके बाद शनिवार को सुबह ओप्रेशन शूरु किया, लेकिन प्रसूता की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इस दौरान महिला के शव में बच्चा आधाफंसा रह गया। मृतका के शव को अगरिया भेज दिया गया है।
प्रसूता महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर आॅपरेशन में गंभीर बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हुई।

आपकी बहू कमजोर है, ध्यान रखें
इधर, बेगमगंज में कलेक्टर के अचानक सिविल अस्पताल पहुंचने से अस्पताल में हडक़ंप सा मच गया। अफरा-तफरी के बीच सभी इकाइयों के निरीक्षण के दौरान बीएमओ को व्यवस्था में सुधार के आवश्यक निर्देश देते हुए कलेक्टर ने लेबर रूम में प्रसूताओं को फैमिली प्लानिंग के लिए प्रेरित किया।
अस्पताल में स्टाफ की कमी एवं अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान में लेने को कहा। शासकीय सिविल अस्पताल में अचानक कलेक्टर भावना वालिंबे के पहुंचने से हडक़ंप मच गया कलेक्टर ने दवा वितरण केंद्र, एक्सरे रूम, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, प्रयोगशाला सहित वार्डो का निरीक्षण करते हुए बीएमओ डॉक्टर एसबी कुलकर्णी को खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
एक्सरे रूम में मात्र एक रेडियोग्राफर के मिलने पर अन्य स्टाफ की जानकारी हासिल की तो उंहें बताया गया कि अस्पताल में 32 स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण होने के बाद एक भी कर्मचारी यहां नहीं भेजा गया है। एक्सरे रूम प्रयोगशाला स्टाफ नर्स, कंपाउंडर, रेडियोग्राफर सहित अन्य पेरामेडिकल स्टाफ व डॉक्टर के पद रिक्त होने की कलेक्टर को जानकारी दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो