scriptपांच साल में पहली बार छह दिसंबर का दिन रहा सबसे ज्यादा सर्द | December 6 was the coldest day in five years | Patrika News

पांच साल में पहली बार छह दिसंबर का दिन रहा सबसे ज्यादा सर्द

locationरायसेनPublished: Dec 07, 2019 11:20:55 am

Submitted by:

Amit Mishra

अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिसे पर पहुंच गया।

पांच साल में पहली बार छह दिसंबर का दिन रहा सबसे ज्यादा सर्द

पांच साल में पहली बार छह दिसंबर का दिन रहा सबसे ज्यादा सर्द

रायसेन. पांच साल के सीजन में पहली बार इस सीजन में छह दिसंबर का दिन सबसे ज्यादा सर्द रहा। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिसे पर पहुंच गया। जिससे अब रात के साथ-साथ दिन में भी सर्दी का अहसास बढ़ गया है। दिन छोटे होने के बाद भी कु छ समय के लिए ही धूप निकल रही है। जिससे पूरे दिन लोग गर्म कपड़े पहने रहते हैं। 


रायसेन में भी देखने को मिल रहा है
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लगातार हो रही बर्फ बारी का असर मध्य भारत के रायसेन में भी देखने को मिल रहा है। रात के तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 2&.4 डिग्री पर पहुंच गया है। छोटे दिनों में आधे दिन धूप निकलने से सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है।

 

24 से 28 डिग्री के बीच ही रहा
छह दिसंबर की रात पांच साल के शारदीय सीजन में सबसे ज्यादा ठंडी रिकार्ड की गई है। अधिकतम तापमान 23.4 डिसे और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को सर्दी ने एक नया रिकार्ड बनाया है। पांच साल के शारदीय सीजन में छह दिसंबर का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। पिछले सालों में केवल वर्ष 2015 में 28 नवंबर को सबसे कम 25 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। बांकी सालों में सर्दी के सीजन में तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच ही रहा।

छोटे-छोटे बच्चे वाहनों से ठिठुरते हुए जाते हैं
अचानक बढ़ी सर्दी ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। ओंस गिरने लगती है जो कि सुबह घास, फ सलों पर बूंदों के रूप में स्पष्ट देखी जा सकती है। बढ़ती ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कू ली बच्चों को होती है। बच्चे सुबह 7 बजे ठिठुरते हुए स्कू ल जाने के लिए मजबूर हैं। खासकर प्राइवेट स्कू लों का समय सुबह साढ़ेे सात बजे से है और ब’चों को स्कू ल वाहन से सुबह 7 बजे घर से निकलना पड़ता है। छोटे-छोटे बच्चे वाहनों से ठिठुरते हुए जाते हैं।


सर्दी से लोगों का बुरा हाल होगा
प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या भी अब सुबह के समय सड़कों पर कम ही दिखाई देती है। जो लोग स्टेडियम पर टहलने व खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लेने जाते थे । उनकी संख्या में भी कमी आई है। दिसंबर के अंत में और जनवरी के प्रथम पखवाड़ेे में ठंड सारे रिकार्ड तोड़ेेगी। इन दिनों में रात का तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। अगर इस बीच बारिश होती है तो रात के साथ-साथ दिन में भी गलन भरी सर्दी से लोगों का बुरा हाल होगा।

पांच साल में 6 दिसंबर को तापमान की स्थिति
2019 अधिकतम 23.4 न्यूनतम 11
2018 अधिकतम 22.6 न्यूनतम 10
2017 अधिकतम 24.2 न्यूनतम 11
2016 अधिकतम 23.6 न्यूनतम 10
2015 अधिकतम 23.5 न्यूनतम 11.5
2014 अधिकतम 22.8 न्यूनतम 12.4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो