scriptपच्चीस किमी से दूर नहीं जाना होगा गेहूं बेचने | Do not go away from five km will sell wheat | Patrika News

पच्चीस किमी से दूर नहीं जाना होगा गेहूं बेचने

locationरायसेनPublished: Mar 23, 2019 12:10:55 pm

Submitted by:

Rajesh Yadav

अंतिम चरण में गेहूं खरीदी केन्द्रों का निर्धारण, ६८ हजार किसानों ने गेहूं बेचने पंजीयन कराया।

news

15 फीसदी बढ़ा गेंहू का रकबा लेकिन खरीदी केंद्र पिछले साल से 27 कम

रायसेन. इस बार जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी कितने केन्द्रों पर होगी। यह अब तक निर्धारित नहीं हो सका है। हालांकि इसका कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। जबकि 25 मार्च से खरीदी शुरू होना है। बताया जा रहा है कि अभी केन्द्रों की मैपिगं का काम किया जा रहा है। इसलिए खरीदी केन्द्रों की संख्या और स्थान निर्धारित नहीं हो सके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार खरीदी केन्द्र प्रत्येक सहकारी समिति के 25 किमी के भीतर ही बनाए जा रहे हैं।

जिससे किसानों को गेहूं विक्रय करने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसान अपने गांव से एक निश्चित दूरी पर बने केन्द्र पहुंचकर उपज का विक्रय कर सकेंगे। जिससे किसानों को असुविधा नहीं हो। जिला आपूर्ति अधिकारी सीआर कौशल ने बताया कि गेहूं खरीदी का पंजीयन कार्य पूरा हो चुका है। जिले के 122 पंजीयन केन्द्रों लगभग 68 हजार किसान पंजीकृत हुए हैं।
तैयारियां धीमी
इस वर्ष खरीदी केन्द्रों के निर्धारण नहीं होने से अन्य तैयारियां भी धीमी रफ्तार से चल रही। इस वजह से बारदाना भी केन्द्रों तक पहुंच सका। जबकि खरीदी शुरू होने मात्र दो दिन का समय ही बाकी रह गया। गौरतलब हो कि इस साल शासन स्तर से ही उन खरीदी केन्द्र और समिति को गेहूं खरीदी का जिम्मा नहीं सौंपा जा रहा। जिनमें पिछले वर्ष 0.50 प्रतिशत खरीदी गई उपज की कमी पाई गई थी।

खरीदी केन्द्रों का निर्धारण जल्द कर लिया जाएगा, अभी मैपिगं की जा रही है। इस बार किसानों को 25 किमी से ज्यादा गेहूं बेचने नहीं जाना पड़े। ऐसी व्यवस्था की जा रही है। तय समय पर खरीदी शुरू होगी।
एस प्रिया मिश्रा, कलेक्टर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो