scriptEveryone's cooperation is necessary to maintain law and order | कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी | Patrika News

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी

locationरायसेनPublished: Sep 26, 2022 12:09:27 am

नवरात्रि में रात्रि आठ से दस बजे तक मुख्य मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

नवरात्रि में रात्रि आठ से दस बजे तक मुख्य मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी

उदयपुरा. आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को देखते हुए शनिवार शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान, टीआइ मांगीलाल भाटी सीएमओ उमेश शर्मा जेई अनुराग सिन्हा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शांति पूर्ण त्योहार मनाने को लेकर अपने सुझाव दिए। जिनपर अधिकारियों ने गंभीरता से विचार किया।
रात्रि 8-10 बजे तक मोटर साइकिल और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
चर्चा में कानून व्यवस्था पर बात करते हुए थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी के सहयोग की आवश्यकता बताई। बैठक में तय हुआ कि नवरात्रि पर्व के दौरान रात्रि आठ बजे से दस बजे तक मोटर साइकिल और चार पहिया वाहन झांकियों वाले मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.