scriptरंगोली, फूलों से सजे घर आंगन, जमकर होगी आज आतिशबाजी, दिखेगा उत्साह | Fireworks will look fiercely today | Patrika News

रंगोली, फूलों से सजे घर आंगन, जमकर होगी आज आतिशबाजी, दिखेगा उत्साह

locationरायसेनPublished: Nov 06, 2018 08:56:39 pm

हिन्दू धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार दीपावली पर्व आज बुधवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह से मनाया जाएगा।

patrika news

307/5000
raayasen. hindoo dharm ka sabase pramukh tyauhaar deepaavalee parv aaj budhavaar ko shraddha, aastha aur utsaah se manaaya jaega. deepotsav parv ke lie raayasen shahar ka baajaar pooree tarah se sajakar taiyaar hai. dashahara parv ke20 dinon baad deevaalee ka tyauhaar aata hai. is parv ko lekar tabhee se gharon, dukaanon aur pratishthaanon mein taiyaariyaan chal rahee hai.
Raisen The biggest festival of Hindu religion will be celebrated on Wednesday with faith, faith and enthusiasm. T

रायसेन. हिन्दू धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार दीपावली पर्व आज बुधवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह से मनाया जाएगा। दीपोत्सव पर्व के लिए रायसेन शहर का बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार है। दशहरा पर्व के20 दिनों बाद दीवाली का त्यौहार आता है। इस पर्व को लेकर तभी से घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में तैयारियां चल रही है। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दौरान घर-आंगन रंगोली और रंग-बिरंगी रोशनी वाली लाइटों से सजाए गए हैं। वहीं बाजारों में भी जमकर खरीदारी चल रही है।
सोमवार-मंगलवार को बाजार में ग्राहकों की ज्यादा भीड़ रही। कपड़ा, रेडिमेड, गारमेंन्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा, ऑटो मोबाइल, किराना, आतिशबाजी, बर्तन, सजावट सामग्री सहित मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की लाइन लगी रही। वहीं इस पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों की आतिशबाजी की खरीदारी करने में ज्यादा रूचि दिखाई दे रही है। फूलों का व्यापार भी खूब चला। फूलों की बिक्री काफी हुई। स्थिति ये रही कि शहर के फूल व्यापारियों को बाहर से फूल मंगवाने पड़े हैं।
वहीं सजावटी सहित अन्य सामग्री में चाइना के सामानों की बिक्री बाजार में बहुत कम नजर आई। कई लोगों ने चाइना की सामग्री का उपयोग करना जरूरी नहीं समझा। बाजार में लगी मिट्टी के दीपकों की दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ दिखाई।
यहां लगी ज्यादा भीड़
सागर तिराहे से लेकर इंडियन चौराहे तक का हिस्सा वाहनों, ग्राहकों और दुकानों से भरा रहा। शहर का प्रमुख व्यापारिक स्थल गंज बाजार में कपड़ा, बर्तन, सराफा, किराना आदि की खरीदारों की खासी भीड़ रही। ग्राहकों की भीड़ से सांची-विदिशा हाईवे रोड पर भी सुबह से लेकर रात तक व्यस्त रहा। भीड़ ज्यादा होने से बार-बार जाम के हालात बने रहे। इस दौरान यातायात पुलिस को टै्रफिक व्यवस्थित करने मेें खासी मशक्कत करनी पड़ी। लक्ष्मी मां की प्रतिमा की दुकानों सहित सजावटी सामग्री की दुकानों पर दिन भर खरीदारी का दौर चलता रहा।
आज भी होगी खरीदारी
धनतेरस पर जो लोग सोना-चांदी, वाहनों सहित इलेक्ट्रॉनिक्स व अन्य खरीदारी नहीं कर सके। वे आज दीपावली पर्व पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करेंगे। गौरतलब है कि धनतेरस पर सराफा बाजार में करीब दो करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। वहीं इस बार दीपावली के दिन जिले भर में ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगभग आठ से दस करोड़ रुपए के कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है।
इन मुहूर्त में करें पूजन
दीपावली के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी का पूजन करना विशेष शुभ और फलदायक माना जाता है। पं. राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री के अनुसार बुधवार सात नवंबर को शाम 5.27 बजे से रात 8.05 बजे तक प्रदोष काल का योग रहेगा। इस मुहूर्त में प्रमुख बात यह है कि इसमें स्थिर लग्र वृषभ भी मिल जाएगा। वृष और प्रदोष दोनों मिलने से दीपावली पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है।
इसके अतिरिक्त पूजन के लिए सुबह 6 बजे से सुबह 7.30 तक लाभ का योग, 7.30से 9 बजे तक अमृत, 10.30 से दोपहर 12 बजे तक शुभ, दोपहर 3 बजे से 4.30 तक चर योग, शाम 4.30 से शाम 6 बजे तक लाभ, शाम 7.30 से रात 9 बजे तक शुभ योग, रात 9 बजे से 10.30 बजे तक अमृत और रात 10.30 बजे से 12 बजे तक चर योग रहेगा। इन मुहूर्तो में पूजन करना श्रेष्ठ माना गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो