scriptगणतंत्र दिवस पर किसानमय हुआ गैरतगंज | Gairatganj became farmer on Republic Day | Patrika News

गणतंत्र दिवस पर किसानमय हुआ गैरतगंज

locationरायसेनPublished: Jan 27, 2022 11:58:05 pm

किसानों का यह प्रदर्शन उनकी लंबित मांगों को लेकर किसान संगठन के आह्वान पर किया गया

किसानों का यह प्रदर्शन उनकी लंबित मांगों को लेकर किसान संगठन के आह्वान पर किया गया

गणतंत्र दिवस पर किसानमय हुआ गैरतगंज

गैरतगंज. तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर जय जवान जय किसान के नारे के साथ विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। इस किसान रैली में शामिल क्षेत्र भर से आए हजारों किसानों ने राष्ट्रीय पर्व का पूरा माहौल किसानमय कर दिया। किसानों का यह प्रदर्शन उनकी लंबित मांगों को लेकर किसान संगठन के आह्वान पर किया गया। प्रदर्शन में किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को शामिल कर रैली निकाली। रैली का प्रारंभ भोपाल-सागर मुख्य मार्ग ग्राम सिमरिया कला से हुआ। जहां प्रत्येक किसान को ट्रैक्टर को अनुशासन में चलाने के लिए नम्बर दिया गया। दोपहर करीब 1 बजे प्रारंभ हुई 5 किलोमीटर लंबी रैली का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। कस्बा पटेल देवेंद्र पटेल ने फूल मालाओं से किया स्वागत।

दर्जनों स्टॉल सजाकर किसान रैली का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। किसान रैली में किसान संगठन के पदाधिकारियों में मुकेश धाकड़, गगन गौर, हेमंत गुर्जर, हरनाम लोधी, गौरीशंकर गौर सहित अन्य शामिल थे। ग्राम सहजपुर में किसान संगठन के पदाधिकारियों ने आमसभा को संबोधित किया। राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीओपी सुनील बरकड़े, तहसीलदार मोतीलाल अहिरवार, टीआई डीडी आजाद की ज्ञापन सौंपा। किसान संगठन ने यह भी चेतावनी दी कि यदि समय सीमा में उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी 27 फरवरी को विधानसभा का घेराव एवं विपक्ष के नेताओं को चूडिय़ां भेंट की जाएंगी।

शान से फहराया तिरंगा
बरेली. नगर एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। शासकीय और अशासकीय संस्थाओं में संस्था प्रमुखों ने तिरंगा झंडा फहराया। नगर परिषद में सीएमओ पीके चावला ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर बीएस मालवीय सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता दूत मौजूद रहे। नगर की प्रतिनिधि सामाजिक संस्था टीम पहल के वृद्ध आश्रम में उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सुबह नौ बजे सेना के जवान रोहित सिंह ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। वहीं टीम पहल द्वारा सेना के जवान अरविंद धाकड़, कमलेश सिंह, रोहित सिंह और देवेंद्र सिंह का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए। विपणन सहकारी संस्था में प्रबंधक प्रकाश श्रीवास्तव ने झंडा फहराया।

शिशु गृह में फहराया तिरंगा
गौहरगंज.नवप्रभात समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित गोदी शिशु गृह में गणतंत्र दिवस पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर डॉ. आइए सैयद, तहसीलदार निकिता तिवारी, नायब तहसीलदार चंचल जैन, थाना प्रभारी आरके चौधरी, गोदी शिशु गृह के सभी कर्मचारी व लाभार्थी बच्चे उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो