scriptभ्रम न फैलाए भाजपा, किसानों का कर्ज होगा माफ: विधायक | Illusion not spreading, farmers will be debt free: MLA | Patrika News

भ्रम न फैलाए भाजपा, किसानों का कर्ज होगा माफ: विधायक

locationरायसेनPublished: Mar 20, 2019 02:06:40 pm

Submitted by:

Rajesh Yadav

भ्रम न फैलाए भाजपा, किसानों का कर्ज होगा माफ: विधायक पटेल ग्राम चलो, घर चलो यात्रा में विधायक ने ग्रामीणों से चर्चा की।

रायसेन/बरेली. क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र सिंह पटेल की ग्राम चलो घर चलो यात्रा रविवार को हो विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पलकाश्री, मनकापुर, जैतपुरा, घुरेला, देहरीकलां आदि गांवों में पहुंची। जहां पहुंच कर विधायक पटेल ने ग्रामीणों को संबाधित करते हुए कहा कि भाजपा नेता और उनके कार्यकर्ता किसान ऋण माफ ी को लेकर लोगों के बीच भ्रम फै ला रहे हैं, कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों का कर्जा माफ नहीं करेगी। यह सरासर भ्रमात्मक प्रचार किया जा रहा है।

जबकि ऐसा नहीं है, मैं आज आप सभी से कहना चाहता हूं कि आप सभी किसान भाई हमारे मुख्यमंत्री कमलनाथ पर विश्वास करें। वह लोकसभा चुनाव के बाद किसान ऋणमाफ ी से वंचित रहे किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्जा हर हाल में माफ करेंगेें। भाजपा ने आज तक किसानों के साथ छलावा ही किया है,कभी किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। जबकि वर्ष 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि वह प्रदेश के किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्जा माफ करेंगें क्या उनकी वह घोषणा पूरी हुई।

भाजपा किसान विरोधी रही है, इसके साथ ही विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में की गई घोषणाओं को भी बताया। ग्राम पलकाश्री में उपस्थित महिला शक्ति को प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पेंशन राशि 300 रुपए से बढाकर 600 रुपए कर दी है, जो ऐतिहासिक फै सला है। अब मातृशक्ति को समूहों के माध्यम से मजबूत किया जाएगा।

ग्राम जैतपुरा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कन्या विवाह में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि जो कि पहले भाजपा सरकार के कार्यकाल में 28 हजार रुपए थे। उसको प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया कमलनाथ ने 51 हजार रुपए कर दी है। साथ किसानों का बिजली बिल भी आधा कर दिया है। पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने वाला पहला राज्य मधप्रदेश बना है।

सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण शीघ्र ही मिलने वाला है। उन्होंने सभी ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता के साथ सुनी और उनका निराकरण कराने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता देवेन्द्र सिंह पटेल पलकाश्री, ब्लाक कांग्रेस कमेटी भारकच्छ के अध्यक्ष सबल सिंह पटेल, बाड़ी ब्लाक अध्यक्ष होशियार सिंह ठाकुर, युवा नेता युद्धवीर सिंह पटेल, युवा नेता बंटी ठाकुर, रामजी पटेल, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और संजय मेहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो