scriptपेयजल सप्लाई व्यवस्था में नहीं आया सुधार | Improvement in drinking water supply system | Patrika News

पेयजल सप्लाई व्यवस्था में नहीं आया सुधार

locationरायसेनPublished: May 18, 2018 01:18:31 pm

शहर में करीब एक सप्ताह पहले फिल्टर प्लांट का ट्रांसफार्मर जलने के कारण कारण तीन दिनों तक हलाली डेम से पेयजल की सप्लाई नहीं हुई थी।

water crisis

horrific water crisis in MP

रायसेन. शहर में करीब एक सप्ताह पहले फिल्टर प्लांट का ट्रांसफार्मर जलने के कारण कारण तीन दिनों तक हलाली डेम से पेयजल की सप्लाई नहीं हुई थी। इसके बाद डीपी रखी, तब जाकर सप्लाई शुरू हो सकी। लेकिन आज भी पेयजल सप्लाई की व्यवस्था सुधर नहीं पाई।
शहर में वार्ड दो, तीन, पांच, छह, सात सहित मालीपुरा के रहवासियों को कम प्रेशर से पानी उपलब्ध हो रहा है। रहवासी महेश यादव, धनसिंह, मुकेश कुशवाहा, घनश्याम, इकबाल अली, मुन्ना सैनी, विनोद जैन आदि ने बताया कि शहर में पेयजल सप्लाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। पहले जहां एक घंटे तक पानी की सप्लाई मिलती थी। अब बमुश्किल २० से २५ मिनट तक नल चलते हैं।
जबकि गर्मी के दिनों में पानी की खपत अधिक होती है। रहवासियों का कहना है कि जब भी नगर पालिका दफ्तर में सीएमओ से शिकायत करने पहुंचते हैं। तो वे नहीं मिलती।

नगर पालिका में जिम्मेदारों ने पेयजल सप्लाई व्यवस्था का ठोस प्लान नहीं बनाया। यही कारण है कि कभी बारह बजे, तो कभी दोपहर दो बजे और शाम साढ़े चार बजे पेयजल सप्लाई होती है। वार्ड दो, तीन, पांच, छह, सहित फौजदारपुरा, मालीपुरा, तिपट्टा बाजार, गबोईपुरा और रस्सू मियां वाली गली में रहवासी पानी के लिए अधिक परेशान हैं।
यहां के रहवासी महिलाएं, छोटे बच्चे दोपहर में घरों के सामने बर्तन रखकर नल चलने का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। मगर नगर पालिका के जनप्रनिनिधि, अधिकारी लोगों की समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं।
&मेरी जानकारी में यह नहीं है कि शहर में पेयजल सप्लाई गड़बड़ा रही है। यदि इस तरह के हालात हैं, तो जल कार्य प्रभारी को निर्देशित सप्लाई व्यवस्था सुधरवाई जाएगी।
ज्योति सुनेरे, प्रभारी सीएमओ।
रमजान का पहला शुक्रवार होगा आज
रायसेन. मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान का बुधवार देर रात्रि चांद दिखने की पुष्टि होने के बाद गुरुवार से रोजे शुरू हो गए। शाम के समय तोप चलते ही रोजेदारों ने इफ्तारी की। इससे पहले दुकानों पर सामग्री खरीदने लोगों की भीड़ लगी रही। रमजान माह के पहले शुक्रवार को 2 रोजे पूरे हो जाएंगे। आज रमजान का पहला जुमा है। जिले भर की छोटी बड़ी सैकड़ों मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में जुमे की नमाज अदा करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो