script

हाइवे पर बस पलटी, 42 यात्री घायल

locationरायसेनPublished: Aug 31, 2018 02:42:48 pm

Submitted by:

Satish More

ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला

news

Just overturned on the highway

सुल्तानपुर/बिनेका. जिले के आदिवासी ग्राम अजीतनगर से कस्बा सुल्तानपुर होते हुए भोपाल जा रही महादेव ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक एमएच ०१ एल ७१५०, ग्राम बिनेका के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में ४२ यात्री घायल हुए हैं। इनमें कुछ गंभीर भी हैं। घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि हाइवे पर बैठे पशुओं को बचाने के चक्कर में बस का पहिया गड्ढे में उतरा, जिससे बस की कमानी टूट गई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बिनेका सहित आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। कुछ देर बाद सुल्तानपुर और औबेदुल्लागंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को १०८, पुलिस वाहन सहित निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। बस पलटते ही यात्रियां में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से बाहर निकालकर सडक़ पर ही लेटाया। बस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सवार थीं।

हाइवे पर लिटाया घायलों को
ग्रामीणों ने बस में सवार यात्रियों को तत्काल बाहर निकालना शुरू किया और सभी को हाइवे पर ही लिटाया। इस दौरान दोनों ओर कई वाहन खड़े हो गए थे। लगभग आधा घंटा बाद सुल्तानपुर थाना प्रभारी राजेंद्र दुबे के साथ पुलिस बल और एंबुलेंस, १०८ वाहन पहुंचने पर घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

हो रही ओवरलोडिंग
उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन के चलते इन दिनो बसों में जमकर ओवरलोडिंग की जा रही है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों में क्षमता से दोगुने यात्रियों को भरा जा रहा है। ऐसे में जरा भी चूक होने पर दुर्घटना होना लाजमी है। उक्त दुर्घटना का कारण यही बताया जा रहा है।

ये हुए घायल
दुलारी बाई पत्नी राजू, २५ वर्ष निवासी बम्हौरी, महक पुत्री राजू सात वर्ष, रामबाई पत्नी देशराज ५५ वर्ष निवासी औबेदुल्लागज, अनिश पत्नी नपीस, ३५ वर्ष निवासी सुल्तानपुर, रीना पुत्री रणसिंह, १५ वर्ष निवासी कमरौरा, दीपिका पुत्री दुर्गाप्रसाद, १३ वर्ष निवासी औबेदुल्लागंज, ब्रह्मकांत मिश्र पुत्र त्रिलोचन मिश्र, ५४ वर्ष निवासी कमरौरा, जगदीश पुत्र हरीनाथ, ५० वर्ष बाया, कमलाबाई पत्नी जगदीश नाथ बाया, केशर बाई पत्नी महेश भूरिया निवासी गोरखपुर, शकुंतला पत्नी भगवानदास निवासी राजलगाड़ी, अशोक पुत्र गुलाब सिंह ििसवनी, रोहित पुत्र मुन्ना राजलवाड़ी, विमलेश पुत्र कनीराम लखनलाल पुत्र हल्के निवासी सेमरी कला, अवधेश पुत्र फूलसिंह निवासी बाबई, जीवनलाल पुत्र खमान सिंह बगासपुर, गीताबाई पुत्री शिवा आमा, मलखान पुत्र जवाहर राजलबाउ़ी, सुंदरबाई पुत्र चतर सिंह सुल्तानपुर, लखन यादव पुत्र घूडमल निवासी बाबई और विमला पुत्री नवलसिह निवासी डामडोंगरी शामिल हैं।
४५ की सीट पर थे ८० यात्री
जानकारी के अनुसार अजीतनगर से चलकर सुल्तानपुर और फिर भोपाल जा रही महादेव ट्रेवल्स की ५२ सीटर बस में लगभग ८० यात्री सवार थे, जिससे चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा। दुर्घटना के बाद बस का चालक, कंडक्टर और क्लीनर मौके से भाग गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो