रायसेन

भोजन के लिए भटकता रहा तेेंदुआ, भूख-प्यास से बेहाल तोड़ दिया दम!

Wildlife in Dangerजंगल में भोजन नहीं मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में भटकता आ जाता था
रायसेन वनक्षेत्र में तेंदुआ की मौत

रायसेनMay 29, 2020 / 03:32 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

भोजन के लिए भटकता रहा तेेंदुआ, भूख-प्यास से बेहाल तोड़ दिया दम!

रायसेन। रायसेन वन क्षेत्र में एक तेंदुआ की मौत हो गई है। तेंदुआ ग्रामीण क्षेत्र में घूमते हुए कुछ दिनों से दिख रहा था। बताया जा रहा है कि तेंदुए की मौत भूख-प्यास की वजह से हुई है। फिलहाल, मौके पर अधिकारी पहुंचे थे। तेंदुए का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत की वजह का पता लग सकेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन वनक्षेत्र में एक तेंदुआ कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में घूमते हुए दिखा। लोग तेंदुआ के घूमने से दहशत में थे। बताया जा रहा कि वन में भोजन-पानी की कमी की वजह से तेंदुआ भटक रहा था। भूख-प्यास से तड़पते हुए तेंदुआ की मौत हो गई। हालांकि, वन क्षेत्र के जिम्मेदार इस बाबत कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।
तेंदुआ का वन विभाग पोस्टमार्टम कराने के लिए कार्यवाही सुनिश्चित कर रहा।
Read this also:

Home / Raisen / भोजन के लिए भटकता रहा तेेंदुआ, भूख-प्यास से बेहाल तोड़ दिया दम!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.