दौड़ रहे अनफिट वाहन
गौरतलब है कि भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में तेज रफ्तार खटारा बसें, ट्रक, मिनी ट्रक व लोडिंग ऑटो दौड़ रहे हैं। जिनका आरटीओ द्वारा कभी फिटनेस भी चेक नहीं किया जाता है। जर्जर हो चुके वाहन यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रायसेन आरटीओ प्रतिदिन सलामतपुर, दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा, सांची आदि स्थानों पर वाहन चैकिंग कर रहे हैं। मगर उनको ये खटारा और तेज रफ्तार वाहन नजर नहीं आते, जिसकी वजह से यात्रियों की जोखिम में रहती है।
स्पीड बे्रकर जरूरी
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शीघ्र ही इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए या फिर बैरिकेट्स नहीं रखे गए तो इस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं होती रहेंगी। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि नगर में शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पहिया निकलने के कारण पलटी कार, डॉक्टर घायल
रायसेन. रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे बाइपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार का पिछला पहिया निकलने से कार पलट गई, जिससे कार में सवार जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. प्रियंका घायल हो गईं। जानकारी मिलने पर पहुंची 100 डायल ने उप्हें अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार डॉ. प्रियंका भोपाल से रायसेन आ रही थीं। वे खुद कार ड्राइव कर रही थीं। इस बीच बाइपास पर फिल्टर प्लांट के आगे उनकी कार के पिछले पहिए की शॉफ्ट टूटने से पहिया निकल गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। डॉ. प्रियंका खतरे से बाहर हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।