scriptलॉकडाउन के दूसरे रविवार को दिखा असर, पुलिस रही मुस्तैद, की कार्रवाई | Lockdown effect on second Sunday, police continues to act | Patrika News

लॉकडाउन के दूसरे रविवार को दिखा असर, पुलिस रही मुस्तैद, की कार्रवाई

locationरायसेनPublished: Jul 19, 2020 11:40:38 pm

अनावश्यक रूप से निकले लोगों को रोककर पुलिस ने चालान भी काटे

लॉकडाउन के दूसरे रविवार को दिखा असर, पुलिस रही मुस्तैद, की कार्रवाई

लॉकडाउन के दूसरे रविवार को दिखा असर, पुलिस रही मुस्तैद, की कार्रवाई

रायसेन. लॉकडाउन के दूसरे रविवार को शहर की सड़कें सूनी रहीं, हालांकि सुबह के समय लोग सड़कों पर नजर आ रहे थे, लेकिन जब पुलिस सड़क पर आई तो सन्नाटा पसर गया। इस दौरान अनावश्यक रूप से निकले लोगों को रोककर पुलिस ने चालान भी काटे। लोगों को कोरोना से बचने की सलाह देकर घर भेजा। शहर के बाजार पूरी तरह बंद रहे। सब्जी, फल की दुकानें भी नहीं खुलीं। बाजार में बगैर मास्क पहने और बिना वजह घर निकलने वाले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। सागर तिराहे पर पुलिस का चेकपोस्ट लगाया गया था। जहां आने-जाने वालों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। वहीं मास्क न लगाने वालों को समझाइश भी दी।
लॉकडाउन में दिखा कोरोना का भय
मंडीदीप. औद्योगिक शहर में रविवार को टोटल लॉकडाउन के दौरान लोगों में कोरोना संक्रमण का भय नजर आया। सड़कों पर लोगों की चहलकदमी नजर नहीं आई, बहुत जरूरी काम के चलते ही लोग घर से निकले। इस दौरान सतलापुर और मंडीदीप पुलिस पूरी तरह से चौकस नजर आई। पुलिस ने कारखानों में बिना मास्क के काम करने जा रहे लोगों के खिलाफ चलानी कार्यवाही भी की। गौरतलब है कि शहर में एक सप्ताह में 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से आम लोगों में दहशत का माहौल है।
सड़कों पर सन्नाटा, मास्क नहीं लगाने पर चालान
सिलवानी. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन करने का आदेश दिया है। इस आदेश के दूसरे रविवार को नगर के बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रही और इस दौरान पुलिस की सख्ती भी देखने को मिली। बाजार बंद रहने से सड़कों पर चहल-पहल काफ ी कम रही। थाना प्रभारी गिरीश दुबे एवं एसआई सीएम मस्कोले ने नगर के प्रमुख मार्गों पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर चालानी कार्रवाई की। वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और जानकारी मिलने पर कई लोगों ने अपना रास्ता बदल लिया।
दुकानों की बंद रही शटर, सड़कें रहीं सूनी
बेगमगंज. टोटल लॉकडाउन के दूसरे रविवार को भी नगर का बाजार पूरी तरह बंद रहा। सुबह साढ़े नौ बजे तक दूध बेचने वाले अखबार के हाकर ही अपना कार्य करते नजर आए। इस दौरान जगह-जगह पुलिस जवान, नगर रक्षा समिति के सदस्य तैनात रहे और हर आने जाने वाले पर नजर रखे हुए थे।
आवश्यक कार्यों के लिए निकलने वालों को ही जाने दिया गया और दवा की दुकानें ही खुली रही। वहीं इक्का-दुक्का वाहन बाहर से आते जाते नजर आए।
पुलिस, प्रशासन के अधिकारी निरंतर पेट्रोलिंग करते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो