scriptMP Election 2023 bhojpur assembly constituency news | MP Election 2023: 33 साल बाद लौटे पूर्व मंत्री ने विधायक को उलझाया | Patrika News

MP Election 2023: 33 साल बाद लौटे पूर्व मंत्री ने विधायक को उलझाया

locationरायसेनPublished: Nov 09, 2023 12:30:14 pm

Submitted by:

Sanjana Kumar

रायसेन जिला - पिछले चुनावों की अपेक्षा माहौल अलग

raisen_district_1.jpg
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से...

भगवान उपाध्याय. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के चुनाव लडऩे के कारण 1990 में चर्चा में आई भोजपुर सीट पर पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार माहौल कुछ अलग है। 2018 से लगातार तीन चुनाव जीत चुके भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र पटवा के लिए राह आसान नहीं है। इस सीट से 33 साल बाद चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के राजकुमार पटेल मतदाताओं के लिए नया चेहरा नहीं हैं। 2003 के चुनाव में कांग्रेस के ही नए चेहरे राजेश पटेल ने भाजपा के सुरेंद्र पटवा को 3500 वोटों से हराया था। अब राजकुमार कांग्रेस के उन परंपरागत वोटों को सहेजने में जुटे हैं। दोनों उम्मीदवार मंत्री रह चुके हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.