scriptनगर परिषद बनी अखाड़ा, महिला कर्मचारियों का बढ़ रहा विवाद पहुंचा थाने तक | Nagar Parishad Bani Akhada Mahila Karmchariyo Ka Badh Raha Vivad Thane | Patrika News

नगर परिषद बनी अखाड़ा, महिला कर्मचारियों का बढ़ रहा विवाद पहुंचा थाने तक

locationरायसेनPublished: Jan 16, 2022 04:33:57 pm

Submitted by:

Rajesh Yadav

अधिकारियों की उदासीनता से नहीं हो पा रही ठोस कार्रवाई।दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी विधायक को भी दे चुके ज्ञापन।महिला कर्मचारियों का स्थातांरण न होने पर कर्मचारी करेंगे हड़ताल।नगर परिषद कर्मचारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया।

नगर परिषद बनी अखाड़ा, महिला कर्मचारियों का बढ़ रहा विवाद पहुंचा थाने तक

नगर परिषद बनी अखाड़ा, महिला कर्मचारियों का बढ़ रहा विवाद पहुंचा थाने तक

राजेश यादव, रायसेन. इन दिनों हाड़ कंपकपाती सर्दी में भी नगर परिषद सिलवानी में गर्मी बनी हुई है। नगर परिषद सिलवानी में पदस्थ दो महिला कर्मचारियों की कार्यशैली से सीएमओ, कर्मचारी ही नहीं बल्कि नागरिक भी काफी परेशान हैं। नागरिक किसी भी काम से नप पहुंचते हैं, तो इनका व्यवहार और कार्यशैली हमेशा ही विवादित रहती और उन्हें काम के लिए बार.बार परेशान किया जाता है। वहीं नप कर्मचारियों में इतना भय है कि वह कार्यालय में बैठने से कतराते हैं। पिछले रविवार को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ ने नप की दो महिला कर्मचारियों द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों से अनावश्यक टीका टिप्पणी और दुव्र्यवहार से तंग आकर विधायक, कलेक्टर के नाम सीएमओ राजेन्द्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा था।
जल्द हटाओ नहीं तो सोमवार से करेंगे हड़ताल
ज्ञापन में बताया गया कि नप में कार्यरत निहारिका नगाइच एवं नूतन खरे सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा कार्यालय के दैनिक भोगी कर्मचारियों से दुव्र्यवहार किया जा रहा है। जबकि महिला कर्मचारियों की अभी परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं की गई है। कर्मचारियों ने दोनों महिला कर्मचारियों का स्थानांतरण करने सहित ही इनकी परिवीक्षा अवधि दो साल और बढ़ाने की मांग की है। नप कर्मचारियों का कहना है कि रविवार तक दोनों महिला कर्मचारियों को सिलवानी से नहीं हटाया तो सोमवार को सभी कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।
नगर परिषद का मामला पहुंचा थाने
महिला कर्मचारियों ने एक कर्मचारी के मोबाइल को हैक करके व्यक्तिगत जानकारी चुराकर नगर परिषद के कर्मचारियों को झूठे मामले में फंसाने को थाना प्रभारी सिलवानी को आवेदन सौंपा गया है।
इनका कहना
नगर परिषद सिलवानी की दो महिला कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। जिसकी शीघ्र ही जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
अरविंद कुमार दुबे, कलेक्टर रायसेन।
नप कर्मचारियों द्वारा निकाय की दो महिला कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के संबंध में मुझे ज्ञापन सौंपा गया था। इस मामले को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश पर ही कार्यवाही की जाएगी।
राजेन्द्र शर्मा, सीएमओ नगर परिषद।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो