scriptनव निर्वाचित पदाधिकारियों का जगह-जगह किया स्वागत | Newly elected officials welcomed in place | Patrika News

नव निर्वाचित पदाधिकारियों का जगह-जगह किया स्वागत

locationरायसेनPublished: Feb 10, 2020 11:32:14 pm

इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ

नव निर्वाचित पदाधिकारियों का जगह-जगह किया स्वागत

नव निर्वाचित पदाधिकारियों का जगह-जगह किया स्वागत

बरेली. रविवार को देर शाम बरेली हिन्दू उत्सव समिति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव मेें विजय हुए पदाधिकारियों का समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकाला गया।
इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। चुनाव अधिकारी केएल वर्मा द्वारा अध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद धाकड़ और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोपाल स्वरूप ठाकुर निर्वाचित होने की घोषणा होते ही रामलीला मैदान में उपस्थित समर्थक खुशी से झूम उठे। मतगणना हॉल से बाहर आते ही विजयी पदाधिकारियों को समर्थकों ने फू ल मालाओं से लाद दिया और विजय जुलूस निकाला। इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने बधाई देकर स्वागत किया।
वहीं पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने पहुंचे नव निर्वाचित पदाधिकारयों को पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शिवाजी पटेल, जोधाराम ठाकुर, शंकरसिह चौधरी, हरनाम सिंह राजपूत, शेर सिंह चौधरी, नेपाल सिह राजपूत, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष रेवासिंह गोदर, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन रघुवंशी, अजय जैन, राजेन्द्र पटेल, लक्ष्मीनारायण भार्गव, भरत शर्मा ने बधाई दी।
हिन्दू जागरण मंच जिला बरेली की बैठक
सिलवानी. हिन्दू जागरण मंच जिला बरेली की बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलवानी में सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से संभाग संगठन मंत्री राजेश भार्गव एवं विभाग के संपर्क प्रमुख दौलत कुशवाह उपस्थित रहे। संभाग संगठन मंत्री राजेश भार्गव ने संगठन के बारे में सभी दायित्व, कार्यकर्ताओं संगठन के विषय मे चर्चा की और सिलवानी की कार्यकारिणी का विस्तार किया।
इसमें कंचन रैकवार वीरांगना प्रमुख, प्रियांश राजपूत युवा वाहिनी प्रमुख, राजुल कौरव मंत्री, पुष्पेंद्र सेन उपाध्यक्ष, शशिकांत अंचल मंत्री, अंकित मिश्रा मंत्री, अंजली ठाकुर बेटी बचाओ प्रमुख, कामिनी ठाकुर उपाध्यक्ष, आस्था ठाकुर मंत्री, ज्योति साहू, निशी कुशवाहा, निकिता सोनी, आदित्य ठाकुर, अंजलि रैकवार उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष शिवगोविंद सिलावट, महामंत्री चेतन राजपूत, थानाध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री दीपक सोनी और सभी थाना स्तर इकाई के अध्यक्ष, महामंत्री, सिलवानी थाना इकाई, वीरांगना वाहिनी की बहनें भी उपस्थित रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो