scriptप्रतिबंध का नहीं डर, farmers लगा रहे नरवाई में आग | No fear of ban, farmers are setting fire in Narwai | Patrika News

प्रतिबंध का नहीं डर, farmers लगा रहे नरवाई में आग

locationरायसेनPublished: Mar 28, 2022 10:44:18 pm

Submitted by:

Rajesh Yadav

मिट्टी को पहुंच रहा नुकसान, फिर भी नहीं मानते किसान।मिट्टी के पोषक तत्व हो रहे कम, अन्य फसलों की पैदावार प्रभावित होती है।ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसान हुए बेफिक्र।

प्रतिबंध  का नहीं डर,  farmers लगा रहे नरवाई में आग

प्रतिबंध का नहीं डर, farmers लगा रहे नरवाई में आग

रायसेन. इन दिनों गेहूं की कटाई का दौर जिले भर में शुरु हो चुका है। बड़ी ेतेजी में हार्वेस्टर से गेहूं की फसल कटाई किसान कराने में जुटे हैं। इसके बाद खेत में खड़ी नरवाई पर किसान प्रतिबंध के बाद भी आग लगा रहे हैं। इससे आसपास के खेतों को भी नुकसान हो रहा है। मगर किसान इसके बाद भी नरवाई में आग लगाना नहीं छोड़ रहे। जबकि गेहूं की नरवाई में आग लगाने के कारण मिट्टी के पोषक तत्वों पर भी विपरीत असर पड़ता है। मगर किसान इस महत्वपूर्ण बात को समझने को तैयार नहीं है। जबकि कई बार किसानों को इसकी जानकारी कृषि विभाग द्वारा दी जा चुकी है। फसल काटने के बाद नरवाई को जलाना किसानों के लिए एक परंपरा सा बन गया है। हर वर्ष गेहूं की कटाई शुरु होते ही प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। बावजूद इसके हर दिन खेतों में धधकती आग इस प्रतिबंध को ठेंगा दिखा रही है। जबकि नरवाई की आग से खड़ी फसलों के साथ घरों में भी आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।
लेकिन खेतों में नरवाई को जलाने वाले किसानों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसान ब्रफिक्र होकर ऐसा कर रहे हैं। तहसील भर में गेहूं की कटाई का काम लगभग पूरा होने को है। अब किसान दूसरी फ सल की बोवनी करने की तैयारी में है। इसको लेकर खेत खाली कर बखरनी का काम किया जा रहा है। कई किसान तो जागरुकता के अभाव में नरवाई जला रहे हैं। इसका खामियाजा किसानों को ही उठाना पड़ रहा है, क्योंकि वे अपने ही खेत की मिट्टी के पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो