scriptकेवल 29 पुलिसकर्मियों के भरोसे MP में 182 गांवों की सुरक्षा | Only 29 policemen for the Security of 182 villages in MP | Patrika News

केवल 29 पुलिसकर्मियों के भरोसे MP में 182 गांवों की सुरक्षा

locationरायसेनPublished: Oct 20, 2019 01:56:40 pm

45 किमी में फैले इस क्षेत्र में पदस्थ हैं सिर्फ दो महिला पुलिसकर्मी…

केवल 29 पुलिसकर्मियों के भरोसे MP में 182 गांवों की सुरक्षा

केवल 29 पुलिसकर्मियों के भरोसे MP में 182 गांवों की सुरक्षा

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 182 गांवों की सुरक्षा का दायित्व मात्र 29 पुलिस कर्मी के भरोसे है। जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से यह काफी बड़ा थाना है। इसके बावजूद लंबे समय से पुलिस बल की कमी बनी हुई है।

थाना क्षेत्र में 35 किमी के राष्टीय और राजमार्गों की सुरक्षा का दायित्व भी इसी थाने को है। वहीं 40 से 45 किमी में फैले ग्रामीण अंचलों के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इन्हीं पुलिस कर्मियों के कंधों पर है।
थाने के रिकार्ड पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो यहां पर कई संगीन मामले पंजीबद्ध हैं। जहां इन मामलों की विवेचना में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है।

सिलवानी थाना क्षेत्र में महज एक जीप एवं 100 डायल वाहन की सुविधा उपलब्ध है। दो महिला पुलिस कर्मी यहां पदस्थ हैं। जबकि महिलाओं से संबंधित अपराध भी घटित होते हैं। इनकी विवेचना करने की जिम्मेदारी भी इन दो महिला पुलिस कर्मियों की है।

निकलते हैं वीआइपी
सिलवानी से निकलने वाले चार हाइवे से कोई न कोई वीआइपी, मंत्री या अधिकारी अक्सर निकलते हैं। जिनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को पॉयलेटिंग भी करनी पड़ती है। लेकिन इसी बीच नगर एवं थाना क्षेत्र में कोई हादसा घटित हो जाए तो पुलिस कर्मियों की उपलब्धता पर सवाल खड़े होते हैं। क्योंकि पहले से ही पुलिस बल कम है।
जानें सिलवानी थाने की स्थित
थाना से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर एक नगर निरीक्षक, एक सब इंसपेक्टर, चार एएसआई, दो प्रधान आरक्षक, छह आरक्षक एवं 15 आरक्षकों के पास सिलवानी थाने एवं जैथारी पुलिस चौकी की जिम्मेदारी भी है।
सिलवानी क्षेत्र काफी बड़ा है, जिसमें 182 गांव आते हैं। जिसमें हमारे पास केवल 29 पुलिसकर्मी है जो 182 गांव की सुरक्षा कर रहे हैं।
– आशीष धुर्वे, थाना प्रभारी सिलवानी


इधर, कचरा फेंकने गई महिला से किया गंदा काम…
वहीं एक अन्य मामले में जिले के बेगमगंज नगर से करीब 22 किमी दूर खैरी ताल्लुक चौका में घर पर अकेली महिला जब घर का कचरा फेंकने घूरे पर गई तो गांव के ही एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबा कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
किसी तरह महिला उसके चुुंगल से बचकर निकली तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसे व उसके पति को जान से मारकर फेंक देंगें। पति के घर आने पर महिला ने आप बीती बताई और घटना की रिपोर्ट थाना बेगमगंज में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरी गांव की विवाहिता महिला का पति खेत पर सोयाबीन कटवाने के लिए गया हुआ था।

तीनों बच्चे उसकी देवरानी के घर पर खेल रहे थे। सुबह करीब 11 बजे गांव के भरत लोधी के मकान के पीछे घूरे पर कचरा फेंकने गई। तभी पीछे से भरत लोधी ने उसे पकड़कर मकान के पीछे आड़ में ले गया।
महिला के चिल्लाने पर उसने मुंह बंद कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पति सहित जान से मारने की धमकी दी।

शाम करीब सात बजे जब पति खेत से घर वापस आया तो उसने पूरी घटना बताई तब पति व सास के साथ घटना की रिपोर्ट की पुलिस थाने पहुंचकर लिखाई। आरोपी के विरुद्ध बलात्कार व जान से मारने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो