script

चार घंटे जाम में फंसे रहे लोग

locationरायसेनPublished: Mar 07, 2019 12:06:22 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

पुलिया में ट्रक धंसने से नेशनल हाइवे पर लगा जाम

news

चार घंटे जाम में फंसे रहे लोग

रायसेन/सांची. राष्ट्रीय राज्य मार्ग 146 भोपाल-विदिशा पर बुधवार दोपहर तीन बजे एक ट्रक हाइवे पर बनी नई पुलिया में धंस गया। जिससे हाइवे पर आवागमन बंद हो गया। लगभग तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन दोनो ओर फंसे रहे। इनमें कई यात्री वाहन भी थे, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों के बीच एंबुलेंस, स्कूल बसें भी थीं।
सांची थाने में पुलिस स्टाफ की कमी होने की वजह से जाम हटाने में थाना प्रभारी को भारी मशक्कत करना पड़ी। रायसेन विदिशा से पुलिस स्टाफ ने सांची पहुंचकर जाम में फंसे वाहनों को यहां वहां हटाकर थोड़ी राहत दिलाई। कान्हा खेड़ा संजय साहनी के मकान के सामने नई पुलिया का निर्माण किया गया है। पुलिया पर वाहनों को आवागमन के लिए आनन-फानन में जो रास्ता बनाया गया था उसमें कोयले से भरा एक ट्रक फंस गया।

ट्रक को निकालने के लिए दो पोकलेन मशीन लगाई गईं। लेकिन अधिक वजन होने की वजह से ट्रक नहीं निकल सका। छोटे से रास्ते पर वाहनों के आवागमन में लोग जाम में फंसते चले गए। नगर के लोगों ने भी जाम खुलवाने में सहयोग किया। छोटे वाहनों को सांची नगर के रास्तों से होकर निकाला गया, लेकिन बड़े ट्रक, बसें जल्दी नहीं निकल सके। सड़क निर्माण कंपनी की गलती के कारण लोगों को भारी परेशानी उठाना पड़ी।

ट्रेंडिंग वीडियो