scriptपुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, साथी आऱक्षक हैरान | Policeman commits suicide by shooting himself | Patrika News

पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, साथी आऱक्षक हैरान

locationरायसेनPublished: Oct 14, 2019 12:57:15 pm

Submitted by:

Amit Mishra

रायसेन जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में पदस्थ था आरक्षक शहजाद।

पुलिसकर्मी ने थाने में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, साथी आऱक्षक हैरान

पुलिसकर्मी ने थाने में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, साथी आऱक्षक हैरान

रायसेन। जिले के गैरतगंज नगर थाना में पदस्थ आरक्षक शहजाद पुत्र शेख हसन निवासी बरारू जिला सागर ने सोमवार सुबह रात्रि गश्त से लौटने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक सुबह पांच बजे रात्रि गश्त से वापस लौटा था। उसने सुबह सात बजे आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

 

शहजाद ने खुद को गोली मार ली
जानकारी के मुताबिक आरक्षक शहजाद पुत्र शेखहसन धनगांव रोड पर एक किराये के मकान में रह रहा था। जहां सोमवार सुबह अपने साथी आरक्षक की सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। आरक्षक कल रात्रि गश्त के बाद तडके पांच बजे घर लौटा था। साथी आरक्षक सुबह शेविंग कराने गया, इसी दौरान शहजाद ने खुद को गोली मार ली।


पुलिस जांच कर रही
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी डी आजाद घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी मोनिका शुक्ला सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी, एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। फिलहाल आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

 

पुलिसकर्मी ने थाने में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, साथी आऱक्षक हैरान

पहले टीआई ने की थी आत्महत्या
गैरतगंज में पुलिस कर्मचारी द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला है। इससे लगभग ढाई साल पहले गैरतगंज थाना प्रभारी रहे संजय दुबे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी।

उपनिरीक्षक ने मारी थी खुद को गोली

इसके पहले 27 जून 2019 को सीधी जिले के चुरहट थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक एसएल वर्मा द्वारा चुरहट पुलिस कॉलोनी स्थित शासकीय आवास मेें अपने सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मार ली गई थी। घटना में एसआई की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और मामले की विवेचना शुरू कर दी गई थी।


घटना के संबंध मेें बताया गया था कि उपनिरीक्षक एसएल वर्मा 56 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर पोष्ट सगौनी थाना रामनगर जिला सतना विगत करीब एक वर्ष पूर्व चुरहट थाने मेें पदस्थ हुए थे, वह अकेले ही थाना परिषर स्थित पुलिस कॉलोनी के शासकीय आवास में रहते थे। बताया गया कि रात में ड्यूटी से लौटने के बाद वह अपने शासकीय आवास में गए तब से उनके आवास का दरवाजा नहीं खुला। गुरूवार की शाम कॉलोनी के बच्चों ने खेलते हुए खिड़की से अंदर झांककर देखा तो कमरे के अंदर खून फैला हुआ था, और वह मृत अवस्था में पड़े थे, बच्चों ने हल्ला गुहार किया तो पुलिस कॉलोनी के अन्य पुलिस कर्मियों ने खिड़की से झांककर कर देखा तो एएसआई का शव खून से लथपथ पड़ा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो