scriptधूमधाम और परंपरागत रूप से मनाएंगें होली, रंगपंचमी पर्व: अग्रवाल | Pomp and traditionally will be celebrating Holi, Rngpancmi Feast: Agar | Patrika News

धूमधाम और परंपरागत रूप से मनाएंगें होली, रंगपंचमी पर्व: अग्रवाल

locationरायसेनPublished: Mar 14, 2019 12:11:44 pm

Submitted by:

Rajesh Yadav

हिन्दू उत्सव समिति की बैठक दशहरा मैदान के समीप मंदिर परिसर में आयोजित।

news

धूमधाम और परंपरागत रूप से मनाएंगें होली, रंगपंचमी पर्व: अग्रवाल

रायसेन. नगर में बुधवार को दोपहर दो बजे दशहरा मैदान के समीप महामाई मंदिर में श्री हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक महेश श्रीवास्तव चच्चा ने की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, ब्रजेश चतुर्वेदी, नपाध्यक्ष जमना सेन, पूर्व अध्यक्ष कैलाश पहलवान, कार्य वाहक अध्यक्ष मुकेश शाक्या, महामंत्री रवि गुरनानी, राकेश तोमर, अशोक सोनी, प्रमोद साहू आदि उपस्थित रहे।

बैठक में होली, रंगपंचमी पर्व को मनाए जाने के लिए चर्चा की गई। जिसमें सभी सदस्यों ने सहमति जताई कि हर वर्ष की परपंरा के अनुसार इस बार भी होली और रंगपंचमी पर्व पर श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा श्रीहनुमान मंदिर पाटनदेव से भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से निकालेगा। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से होली पर्व को उत्साह और सदभाव के साथ मनाने का अनुरोध किया।

news

वार्डों में प्रभारी बनाए
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इस बार नई पहल करते हुए शहर के सभी वार्डों में समिति की तरफ से एक-एक प्रभारी नियुक्त किए हैं। जो होली सहित अन्य पर्वो के दौरान प्रमुख भूमिका निभाएंगे। अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि वार्ड प्रभारियों द्वारा अपने-अपने वार्डों में टीम के साथ होलिका दहन कराने में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड प्रभारियों की सूची पुलिस और प्रशासन को सौंपी जाएगी।

चतुर्वेदी को मेला समिति अध्यक्ष बनाया जाए
बैठक में श्री हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा श्रीराम लीला मेला संचालन समिति के अध्यक्ष पद के लिए ब्रजेश चतुर्वेदी का नाम प्रस्तावित किया। जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन करते हुए, चतुर्वेदी का पुष्पहारों से स्वागत किया। गौरतलब हो कि मेला संचालन समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति जिला प्रशासन द्वारा की जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो