script100 करोड़ डोज पर झूमे डॉक्टर | raisen, 100 karod par jhume doctor | Patrika News

100 करोड़ डोज पर झूमे डॉक्टर

locationरायसेनPublished: Oct 21, 2021 10:15:09 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

वैक्सीनेशन सेंटर पर केक काटकर मनाया जश्र, दीं एक दूसरे को बधाईयां।

100 करोड़ डोज पर झूमे डॉक्टर

100 करोड़ डोज पर झूमे डॉक्टर

रायसेन. गुरुवार को देश में 100 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन होने की उपलब्धि पर जमकर जश्र मनाया गया। इंडियन चौराहा स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर डॉक्टरों, नर्सों ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और ढोल की थाप पर जमकर नाचे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश किरार भी मौजूद थे। किरार ने सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ. एके शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सोमन दास, आरएमओ डॉ. विनोद सिंह परमार आदि का फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर नर्स पूजा, लक्ष्मी, अरुणा, कुसुम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. खत्री ने कहा कि बड़ी खुशी का दिन है कि बहुत कम समय में देश के 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज लग गया है, उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी स्वास्थ्य कर्मियों के निरंतर प्रयास एवं सभी सामाजिक संगठनों, मीडिया कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के निरंतर सहयोग से संभव हो पाया है।
आज से सेकंड डोज के लिए अभियान
जिले में आज से वैक्सीन का सेकंड डोज लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। दो दिन के अभ्यिान में अधिक से अधिक लोगों से सेकंड डोल लगावाने के लिए आव्हान किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 11 लाख 59 हजार 953 लोगों को वैक्सीन के डोज लगाए गए हैं। इनमें 08 लाख 81 हजार 313 को पहला तथा 02 लाख 78 हजार 630 को दूसरा डोज लगा है।
100 करोड़ डोज पर झूमे डॉक्टर
100 करोड़ डोज पर झूमे डॉक्टर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो