scriptआज से पांच केंद्रों पर लगाए जाएंगे टीके | raisen, ab paanch kendro par vaccination | Patrika News

आज से पांच केंद्रों पर लगाए जाएंगे टीके

locationरायसेनPublished: Jan 24, 2021 09:21:07 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

हर केंद्र पर सौ-सौ हैल्थ वर्कर्स की सूची दी जाएगी। पहले सप्ताह में 495 ने लगवाई थी वैक्सीन।

आज से पांच केंद्रों पर लगाए जाएंगे टीके

आज से पांच केंद्रों पर लगाए जाएंगे टीके

रायसेन. जिले में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का दूसरा दौर आज से शुरू होगा। अब जिले में पांच केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें रायसेन शामिल नहीं होगा। इनमें बेगमगंज के अलावा चार नए केंद्र शामिल किए हैं। हर केंद्र पर पहले सप्ताह की तरह ही 100-100 हैल्थ वर्कर्स की सूची हर दिन दी जाएगी। हालांकि पहले सप्ताह में टीकाकरण का प्रतिशत कम रहा था।
पहले चरण में रायसेन और बेगमगंज में टीकाकरण किया गया था। जिसमें चार दिन में कुल 495 स्वास्थ कर्मचारियों ने टीका लगवाए थे। जबकि दोनो केंद्रों पर 800 कर्मचारियों को टीका लगना था। अब बाकी बचे 305 कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए बाद में योजना आएगी।
इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
सीएमएचओ डा. दिनेश खत्री ने बताया कि इस सप्ताह बेगमगंज, बाड़ी, उदयपुरा, सिलवानी तथा सांची के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीनेशन किया जाएगा। इन केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीनेशन किया जाएगा।
इस बार प्रतिशत बढऩे की उम्मीद
पहले सप्ताह में वैक्सीन का टीका लगावाने के बाद अब तक पूरी तरह स्वस्थ कर्मचारियों को देख इस सप्ताह लोगों का उत्साह बढऩे की संभावना है। अभी तक वैक्सीन के टीका का साइड इफेक्ट होने का भय पाले बैठे लोग भी अब टीका लगवाने आगे आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो