script

अब स्तूप भी अनलॉक, पर्यटकों के लिए दो माह बाद खुलेंगे पर्यटन स्थल

locationरायसेनPublished: Jun 15, 2021 10:44:13 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

सांची के स्तूप, भीमबेठिका आज से खुलेंगे। दो माह बाद आज से एएसआई के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे।

अब स्तूप भी अनलॉक, पर्यटकों के लिए दो माह बाद खुलेंगे पर्यटन स्थल

अब स्तूप भी अनलॉक, पर्यटकों के लिए दो माह बाद खुलेंगे पर्यटन स्थल



रायसेन/सांची. पूरे दो माह बाद आज से एएसआई के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे। अब पर्यटक सांची के स्तूप और भीमबैठिका जैसी विश्व धरोहर को फिर निहार सकेंगे। कोरोना की दूसरी लहर शुरू होते ही 15 अप्रेल से पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण के चलते बीते साल भी स्तूप, भीमबैठिका आदि पर्यटन दो माह से अधिक समय तक बंद रहे थे। सांची में नवंबर के आखिरी रविवार को होने वाला महाबोधि महोत्सव भी निरस्त कर दिया गया था।
स्तूप प्रभारी संदीप महतो ने बताया कि 14 अप्रेल से शासन के आदेश अनुसार स्तूपोर को पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। पुन: निर्देश प्राप्त हुए हैं, 16 जून से पर्यटन स्थल खोले जाएंगे। कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी पर्यटक निर्धारित समय में स्तूपों का भ्रमण कर सकेंगे। कोरोनावायरस के चलते बीते 1 वर्ष में सांची स्तूप घूमने वाले पर्यटकों की संख्या में निरंतर कमी होती रही है। इसकी एक वजह सांची रेलवे स्टेशन पर सवारी ट्रेनों का स्टॉपेज ना होना भी बताया जा रहा है।
खिड़की से भी रहेगी टिकट की व्यवस्था
संदीप महतो ने बताया कि जो भी पर्यटक सांची पहुंचेंगे वह खिड़की से भी टिकट ले सकेंगे एवं जो ऑनलाइन टिकट लेना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन की व्यवस्था भी रहेगी। स्तूप प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पर्यटक को गोले में खड़े होकर टिकट लेना होगा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। प्रवेश के दौरान पर्यटकों की संख्या पर कोई अंकुश नहीं लगाया गया है, जितने भी पर्यटक स्तूप देखने पहुंचेंगे उन्हें अनुमति दी जाएगी
———–
अब स्तूप भी अनलॉक, पर्यटकों के लिए दो माह बाद खुलेंगे पर्यटन स्थल
अब स्तूप भी अनलॉक, पर्यटकों के लिए दो माह बाद खुलेंगे पर्यटन स्थल

ट्रेंडिंग वीडियो