रायसेन

आधी रात भरभरा कर गिरा मकान, दबने से किशोरी की मौत

चार लोग हुए घायल, बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरागांव कलां की घटना।

रायसेनOct 12, 2021 / 10:17 pm

praveen shrivastava

आधी रात भरभरा कर गिरा मकान, दबने से किशोरी की मौत

रायसेन. बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम महेश्वर में सोमवार-मंगलवार की रात लगीाग 12 बजे एक मकान गिरने से परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। जिनमे से एक 12 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई।बाकी सदस्यों का बरेली अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम महेश्वर निवासी कमलेश हरिजन का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर धराशायी हो गया। मकान के अंदर गहरी नींद में सो रहे कमलेश की मां बत्ती बाई 62 वर्ष, पत्नी राम देवी 35 वर्ष, पुत्री ज्योति 12 वर्ष, छोटी पुत्री किरण 6 वर्ष, पुत्र आशिक 15 वर्ष को गंभीर चोटें आईं। जिसमें घटना घटित हुई उस समय घर का मुखिया कमलेश घर में नहीं था।
मकान गिरने की आवाज सुन पहुंचे पड़ोस के लोगों ने तुरंत मलवे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया और 108 एंबुलेंस को फोन लगाया, लेकिन एंबुलेंस एक घंटे तक नहीं पहुंची, ग्रामीणों ने एक जीप से सभी घायलों को बरेली सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से12 वर्षीय पुत्री ज्योति को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सुबह पुलिस बल और पटवारी महेश्वर पहुंचे और पंचनामा तैयार किया
———-

Home / Raisen / आधी रात भरभरा कर गिरा मकान, दबने से किशोरी की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.