script

बारातियों की तरह करेंगे स्वागत

locationरायसेनPublished: Nov 12, 2021 08:50:20 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

जिले में 59 जगह रुकेंगे जनजातीय गौरव सम्मेलन में जाने वाले लोग। पुष्प वर्षा कर किय जाएगा स्वागत।

बारातियों की तरह करेंगे स्वागत

बारातियों की तरह करेंगे स्वागत

रायसेन. जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में शामिल होने के लिए भोपाल जाने वाले लोगों को रायसेन में विश्राम के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां एक रात या कुछ घंटे रुकने वाले लोगों का स्वागत सम्मान बारातियों की तरह किया जाएगा। उनकी भव्य अगवानी कर पुष्प वर्षा की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात इसकी तैयारियों में लगे हैं। जहां आविासी समाज के लोगों को ठहराया जाएगा, उन स्थानो को सफाई कर चकाचक किया जा रहा है, इसके अलावा अन्य सभी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।
भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर 15 नवम्बर को भोपाल में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में रायसेन जिले से 12 हजार जनजातीय वर्ग के लोग शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले अन्य जिलों के लगभग 11 हजार लोग 14 नवम्बर को जिले के विभिन्न नगरों में रात्रि विश्राम करेंगे तथा 15 नवम्बर को सुबह भोपाल के लिए रवाना होंगे। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने इसके लिए सभी इंतजाम समय से पहले करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जनपद अध्यक्ष एस मुनियन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, राकेश तोमर, बृजेश चतुर्वेदी से चर्चा की।
एसडीएम एलके खरे ने बताया कि 14 नवंबर की रात तक लगभग दो हजार लोग रायसेन शहर में पहुंचेंगे। उनको ठहराने के लिए राजीव गांधी कॉलेज, बाइपास स्थित कन्या छात्रावास, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, कन्या शाला छात्रावास तथा प्रेसिडेंसी कॉलेज में इंतजाम किए गए हैं।
इस तरह की गईं व्यवस्थाएं
– जिले के 09 नगरों में अन्य जिलों से आने वाले जनजातीय वर्ग के लोगों के रुकने के लिए 59 स्थान तय किए गए हैं।
– हर स्थान पर भोजन, सोने के लिए बिस्तर आदि, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त लाइट सहित अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
– जिले के हर रूट पर बसें उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए लगभग साढ़े तीन बसें अधिग्रहीत की गई हैं। सभी बसों का चार्ट रूट दिया गया है, ताकि कोई गफलत न हो। बसों में मेडिकल किट, सेनेटाइजर, मास्क उपलब्ध रहेंगे।
-सभी मार्गों पर एम्बुलेंस मौजूद रहेंगी, ताकि जरूरत पऩे पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा सके। एंबुलेंस में डॉक्टर, मेडीकल स्टॉफ एवं आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
– जिले के हर प्रवेश मार्ग पर स्वागत द्वार सहित बेनर, पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए है।
दो दिन न बनाएं भोपाल जाने का प्रोग्राम
15 नवंबर को भोपाल में होने जा रहे जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन के चलते लगभग सभी यात्री बसों को अधिग्रहीत कर लिया गया है। ऐसे में सामान्य यात्रियों को 14 और 15 नवंबर को बसों की सुविधा मिलना मुश्किल होगा। जबकि 15 नवंबर को भोपाल पहुंचने वाले सभी मार्गों पर जनजातीय नागरिकों को लेकर जाने वाली बसों की कतारें लगेंगी। ऐसे में भोपाल शहर में प्रवेश करना ही मुश्किल हो जाएगा। इस स्थिति में बहुत जरूरी नहीं है तो 14 और 15 नवंबर को भोपाल की ओर जाने का प्रोग्राम नहीं बनाना ही उचित होगा।
———–

ट्रेंडिंग वीडियो