scriptबारिश के बाद कोहरा का सितम | raisen, barish ke baad kohra ka sitam | Patrika News

बारिश के बाद कोहरा का सितम

locationरायसेनPublished: Jan 17, 2022 01:31:55 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

सुबह नौ बजे तक कोहरा से ढका रहा शहर। दिनभर ठंड से कांपे लोग।

बारिश के बाद कोहरा का सितम

बारिश के बाद कोहरा का सितम

रायसेन. पांच दिन पचले हुई बारी के बाद से हर दिन आसमान में बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड पैड रही है, इसमे रविवार को और इजाफा हुआ। सुबह से घना कोहरा गिरने से ठंड का असर और बढ़ गया। सुबह नौ बजे तक सड़क पर 20 मीटर तक देखना मुश्किल हो रहा था। नौ बजे के बाद कोहरा छटना शुरू हुआ और 10 बजे के उजाला बढ़ा। दोपहर में कुछ देर के लिए मंद मंद धूप भी निकली, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड ने कहर ढाना शुरू कर दिया। शाम सात बजे से फिर कोहरा गिरने लगा था।
रविवार को तापमान में तेज गिरावट हुई। अधिकतम तापमान गिरकर 15.6 डिग्री पर पहुंच गया था, जिससे दिन में भी कंपकपी बानी रही। जबकि सुबह के समय न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री पर रहा। शाम को तापमान में फिर गिरावट होने के साथ 5.5 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह तापमान 3 से 4 डिग्री पर पहुंचने की आशंका जताई है। इस हुआ तो फसलों पर पाला का खतरा बढ़ जाएगा।
मौसम विशेसज्ञ एसएस तोमर के अनुसार अगके कुछ दिन और मुसम ऐसा ही रहेगा। अगले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। उत्तरी हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा।
ठंड ने पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़े

रायसेन शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालात यह है कि दिन भर लोग घर से नहीं निकल पा रहे । सागर रोड पर शाइनिंग पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने रोड पर कोहरे का हालत यह था कि वाहन ठीक तरह से चल भी नहीं पा रहे थे। ठंड से बचने के लिए अपने घरों पर ही रहे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8756h3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो