scriptभाजपा ने जनता का विश्वास तोड़ा, लोकतांत्रिक प्रणाली पर कतई भरोसा नहीं | raisen, bhajpa ne toda janta ka vishwas | Patrika News
रायसेन

भाजपा ने जनता का विश्वास तोड़ा, लोकतांत्रिक प्रणाली पर कतई भरोसा नहीं

कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस। जिला मुख्यालय पर धरना दिया।

रायसेनJun 30, 2020 / 09:23 pm

praveen shrivastava

भाजपा ने जनता का विश्वास तोड़ा, लोकतांत्रिक प्रणाली पर कतई भरोसा नहीं

भाजपा ने जनता का विश्वास तोड़ा, लोकतांत्रिक प्रणाली पर कतई भरोसा नहीं

रायसेन. भाजपा ने जिस ढंग से सरकार बनाई है, उससे जनता का विश्वास टूटा है। भाजपा ने रुपयों के दम पर विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार बनाकर यह साबित कर दिया है कि उसका लोकतांत्रिक प्रणाली पर कतई भरोसा नहीं है। यह बात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज खान ने कही। भाजपा सरकार के सौ दिन होने पर काला प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर काला दिवस मनाते हुए कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर भी धरना दिया। मुमताज खान ने कहा कि उपचुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार गिरना तय है। इस मौके पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेसी विरोध करते नजर आए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि कांग्रेस के कुछ गद्दारों की बदौलत प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरी थी, उपचुनाव में जनता ऐसे गद्दारों को सबक सिखाएगी। भाजपा इतनी डरी हुई है कि वह प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार तक नहीं कर पा रही है। सरकार बनाने के बाद भाजपा में अंतर्कलह इतनी बढ़ गई है कि सरकार अपने आप भी गिर सकती है। धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस महामंत्री आदेश राज ने कहा कि भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। जिन विधायकों को जनता ने विकास के लिए चुना वह रुपयों में बिक गए। कार्यक्रम को संदीप मालवीय, मुकेश शाक्या, राजू माहेश्वरी, विकास शर्मा, प्रभात चावला आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुन्नी बाई जौहरे, प्रीति ठाकुर, राजेश अहिरवार, हकीम उद्दीन मंसूरी, मनोज अग्रवाल, प्रेमनारायण मीना, प्रकाश पटेल, गुड्डा बघेल, हसीब हिंदुस्तानी, जावेद अहमद आदि मौजूद थे।

Home / Raisen / भाजपा ने जनता का विश्वास तोड़ा, लोकतांत्रिक प्रणाली पर कतई भरोसा नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो