scriptएक रात में तीन घरों के ताले टूटे | raisen, coron ne tode teen gharo ke tale | Patrika News

एक रात में तीन घरों के ताले टूटे

locationरायसेनPublished: Jan 14, 2021 10:06:11 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

दो भाईयों के तथा एक यशवंत नगर के मकान में हुई चोरी।

एक रात में तीन घरों के ताले टूटे

एक रात में तीन घरों के ताले टूटे

रायसेन. कड़ाके की ठंड में कुछ सुस्त हुई पुलिस का फायदा उठाते हुए चोरों ने बुधवार-गुरुवार की रात नगर के तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने अशोक नगर निवासी दो भाईयों के अलग-अलग घरों के ताले तोड़ लाखों के माल पर हाथ साफ किया। इसके अलावा यशवंत नगर निवासी महेंद्र सक्सेना के घर के ताले तोड़कर चोरी की बारदात को अंजाम दिया। तीनो परिवार शहर से बाहर थे।
मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर निवासी दीपक शर्मा और मुकेश शर्मा के मकान आमने-सामने हैं, दोनो अपने गांव डाबरइमलिया गए थे। उनके घर सूने थे। इसका फायदा उठाते हुए चारों ने दोनो घरों के ताले तोड़े और इत्मीनान से अलमारियों की तलाशी ली। दीपक शर्मा के घर से 55 हजार नगदी सहित सोना, चांदी के लगभग छह लाख के जेवर चोरी हुए हैं। इसी तरह मुकेश शर्मा के घर से 20 हजार नगदी सहित लगभग दो लाख की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया। यशवंत नगर निवासी महेंद्र सक्सेना अपनी मां से मिलने विदिशा गए हुए थे। गुरुवार सुबह उनके भाई ने फोन पर सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं। महेंद्र तुरंत रायसेन पहुंचे। यहां आकर देखा तो घर की हर अलमारी बिखरी हुई थी। उनके घर से साढ़े तीन तौला का एक हार, दो जोड़ी चूड़ी, एक पेंडल और 15 हजार रुपए नगदी की चोरी हुई। पुलिस ने तीनो घरों की जांच पड़ताल कर प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धु ने बताया कि चोरी के तीनो मामलों में जांच कर प्रकरण दर्ज किए हैं। चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
——————-
एक रात में तीन घरों के ताले टूटे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो