शिव विवाह में जमकर झूमे श्रद्धालु
जया किशोरी ने धु्रव प्रसंग के साथ कलयुग में दिखाया भक्ति का मार्ग।
रायसेन
Published: May 02, 2022 09:06:17 pm
मण्डीदीप. शहर के दशहरा मैदान पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथा में भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के विवाह के प्रसंग का मनमोहक मंचन किया गया। इस दौरान कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं प्रेरक प्रवक्ता जया किशोरी ने विवाह गीत गाए, जिन पर श्रद्धालु जमकर नाचे। घोड़े पर सवार होकर आए भोलेबाबा के साथ बाराती झूमते रहे। वहीं माता पार्वती की सखियों ने विवाह गीतों पर जमकर नृत्य किया। भीषण गर्मी में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पांडाल में जगह नहीं मिली तो धूप में खड़े होकर कथा सुनी। पूरे नगर के लोग इन दिनो भक्ति में डूबे हैं। सुबह से ही कथा स्थल पहुंचकर अपनी जगह सुरक्षित करते हैं। कथा वाचक जया किशोरी के मुख से कथा का श्रवण का धर्म लाभ ले रहे हैं।
कलयुग में भक्ति से मिलेगी मुक्ति
कथा व्यास ने दूसरे दिन की कथा में बताया कि ईश्वर की प्राप्ति का सबसे सहज मार्ग कलयुग में ही बताया गया है। उन्होंने कहा कि कलयुग में केवल ज्ञान, भक्ति और जप के माध्यम से ही ईश्वय की प्राप्ति की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय मे मनुष्य को जीवन में परिवार, धर्म और समाज के बीच संतुलन बनाकर रखना चाहिए, कोई भी काम बाद के लिए नहीं छोडऩा नहीं चाहिए, क्योकि मनुष्य का जीवन कितना है ये किसी को नहीं पता। इस दौरान ध्रुव कथा एवं बारह अवतार की कथा सुनाई।
दूसरे दिन पंडाल छोटा पड़ा
कथा व्यास जया किशोरी की लोकप्रियता एवं नगरवासियों की धर्म के प्रति आस्था का आलम यह कि कथा के दूसरे दिन ही 80 हजार वर्ग फिट का पंडाल छोटा पड़ गया। आयोजन समिति को पांडाल बढ़ाना पड़ा।

शिव विवाह में जमकर झूमे श्रद्धालु
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
