scriptएक किसान से दो लाख रुपए लूटकर भागा लुटेरा, दूसरे किसान ने पीछा कर पकड़ा | raisen, ek kisan se do lakh ki loot dusre kisan ne pakda lutera | Patrika News

एक किसान से दो लाख रुपए लूटकर भागा लुटेरा, दूसरे किसान ने पीछा कर पकड़ा

locationरायसेनPublished: Mar 01, 2021 04:15:38 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

रुपए मिले, लुटेरा चकमा देकर भाग निकला, पुलिस के हाथ खाली।

एक किसान से दो लाख रुपए लूटकर भागा लुटेरा, दूसरे किसान ने पीछा कर पकड़ा

एक किसान से दो लाख रुपए लूटकर भागा लुटेरा, दूसरे किसान ने पीछा कर पकड़ा

रायसेन. सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे नगर के व्यस्त मार्ग सागर रोड पर स्टेट बैंक के सामने एक किसान का दो लाख रुपए की लूट हो गई। एक अन्य किसान ने लुटेरे का पीछा कर कुद ही दूरी पर लुटेरे को पकड़ लिया, लेकिन लुटेरा रुपए से भरा बेग छोड़कर उस किसान को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। किसान को उसके रुपए तो वापस मिल गए, लेकिन पुलिस खाली हाथ रही, लुटेरा शाम तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।
ग्राम गुदावल निवासी किसान हाकम सिंह अपने घरसे डेढ़ लाख रुपए लेकर निकला था। रायसेन आकर वह बैंक ऑफ बड़ोदा गया, जहां से उसने 50 हजार रुपए निकाले और दो लाख रुपए एक बेग में रखकर स्टेट बैंक पहुंचा। जहां उसे केसीसी के रुपए जमा करना था। इस बीच एक लगभग 15 वर्षीय लड़के ने हाकम सिंह के ऊपर गरदन पर किरमिच पाउडर डाल दिया। जिससे उसे तेज खुजली हुई। बैंक के बाहर ही होटल के सामने एक बाइक पर बेग रखकर हाकम सिंह गरदन धोने लगा, इस बीच उक्त लड़के ने बेग उठाकर दौड़ लगा दी। जब तक हाकम सिंह कुछ समझ पाता तब तक लुटेरा गायब हो चुका था। हाकम सिंह ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, टीआई जगदीश सिंह सिद्धु तुरंत बैंक पहुंचे, कुछ ही देर में एसपी मोनिका शुक्ला, एएसपी अमृत मीणा, एसडीओपी अदिति भावसार भी पहुंचे और किसान से पूछताछ कर नगर की सीमाएं सील कराईं, आस-पास की दुकानो और बैंक ऑफ बड़ोदा में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया।
दूसरे किसान ने पीछा कर पकड़ा
इधर पुलिस लुटेरे की तलाश में हाथ पांव मार रही थी, उससे पहले ही घटना स्थल से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर एक अन्य किसान थान सिंह धाकड़ ने लुटेरे को पकड़ लिया था। हालांकि उसे घटना की जानकारी नहीं थी। थान सिंह बताया कि वो अपने दो साथियों के साथ प्रकाश पटेल की दुकान पर बैठे थे, तभी उन्होंने एक लड़के को भागते हुए देखा, जिसके पास बेग था। उन्हे लड़के पर शक हुआ और अपनी बाइक से उसका पीछा करने लगे, कुछ ही दूर चलकर लड़के को पकड़ लिया। लड़के से भागने का कारण पूछा तो उसने तत्काल अपनी शर्ट के अंदर से बेग निकालकर थानसिंह को देकर फिर दौड़ लगा दी। थान सिंह ने देखा तो बेग में नोटों की गड्डियां भरी थीं। उन्होंने देखा तब तक लुटेरा लड़का गायब हो गया था। इसके बाद थान सिंह बेग लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे।
लूट और लुटेरा पकडऩे के बीच पुलिस रही हलेकान
लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी नाकाबंदी, पूछताछ, सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगे रहे, जबकि तब तक लूट के रुपए कोतवाली पहुंच चुके थे।
गजब की जागरुकता दिखाई थान सिंह ने
लड़के को भागते देख थानसिंह ने गजब की जागरुकता दिखाई। अमूमन बच्चों को इस तरह भागते देख कोई भी मामूली बात समझकर अनदेखा कर देता। उसे भागते केवल थानसिंह ही नहीं इस व्यस्त सड़क पर कई लोगों ने देखा होगा, लेकिन थानसिंह की पारखी नजरों ने लड़के को संदेह की दृष्टि से देखा, जिससे किसान हाकम सिंह का एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।
वर्जन…
संदिग्ध लड़के की तलाश जारी है। किसान हाकम सिंह के पूरे पैसे सुरक्षित मिल गए हैं। लुटेरे का पीछा कर पकडऩे वाले किसान थान सिंह धाकड़ को 3 मार्च को पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
अमृत मीणा, एएसपी रायसेन
एक किसान से दो लाख रुपए लूटकर भागा लुटेरा, दूसरे किसान ने पीछा कर पकड़ा
एक किसान से दो लाख रुपए लूटकर भागा लुटेरा, दूसरे किसान ने पीछा कर पकड़ा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो