scriptजाम लगाकर किया किसानो का समर्थन | raisen jam lagakar kiya kisano ka samarthan | Patrika News

जाम लगाकर किया किसानो का समर्थन

locationरायसेनPublished: Jan 15, 2021 09:07:23 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

जितने कांग्रेसी उतनी ही पुलिस, 45 मिनट लगाया हाइवे पर जाम।

जाम लगाकर किया किसानो का समर्थन

जाम लगाकर किया किसानो का समर्थन

रायसेन. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आव्हान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस ने चक्काजाम कर कृषि सुधार कानून वापस लेने की मांग करते हुए किसान आंदोलन का समर्थन किया। कलनाथ द्वारा दो घंटे के चक्काजाम का आव्हान किया गया था, लेकिन रायसेन जिले में बमुश्किल 45 मिनट ही जाम और प्रदर्शन किया गया। इसमें कांग्रेसियों की संख्या भी तैनात किए गए पुलिसकर्मियों के लगभग बराबर ही थी। रायसेन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सागर तिराहा पर जाम लगाया गया। यहां तीनो रास्तों पर ट्रेक्टर-ट्राली खड़े कर रास्ते रोके। बीच तिराहा पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
अंबानी-अड़ाणी को लाभ देने बनाए बिल
मनोज अग्रवाल ने कहा कि तीनों ही बिल अंबानी, अदानी जैसे लोगों को लाभ देने के लिए बनाए गए हैं। किसानों का इससे बुरा हाल हो जाएगा तथा समर्थन मूल्य की खरीदी भी आगे चलकर बंद हो जाएगी। जबकि समर्थन मूल्य की खरीदी हमेशा जारी रहना चाहिए। अग्रवाल ने बताया कि कमलनाथ के आवाहन पर प्रदेश भर में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन एवं ***** जाम का आयोजन किया गया है। जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांग नहीं मान लेती तब तक कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में अपना आंदोलन जारी रखेगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप मालवीय, गुड्डा बघेल, नारायण सिंह, उमर खान, हकीम उद्ीन मंसूरी, अरविंद शर्मा आदि मौजूद थे।
जाम लगाकर किया किसानो का समर्थन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो