scriptसरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में एक की मौत, 6 गंभीर घायल | raisen, jameen ke vivad me ek ki maut | Patrika News

सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में एक की मौत, 6 गंभीर घायल

locationरायसेनPublished: Mar 02, 2021 10:42:15 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

गैरतगंज तहसील के ग्राम देवरीगढ़ी की घटना।

सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में एक की मौत, 6 गंभीर घायल

सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में एक की मौत, 6 गंभीर घायल

गैरतगंज. तहसील के ग्राम देवरीगढ़ी में वन विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उड़दमऊ जैतपुर एवं देवरीगढ़ी के रहवासी इन दो पक्षों में हुए विवाद में जमकर लाठी एवं धारदार हथियार चले। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
मंगलवार की देर शाम लगभग 6 बजे ग्राम देवरीगढ़ी के पास स्थित वन विभाग की सरकारी जमीन पर अस्थाई मकान टपरा बनाकर रह रहे देवरीगढ़ी निवासी मानसिंह पिता अमान सिंह अहिरवार 70 वर्ष, मोती बाई पत्नी मानसिंह 60 वर्ष, अमरसिंह पिता मानसिंह 30 वर्ष, गिरधारी पिता मानसिंह 26 वर्ष, सुरेश पुतर््मानसिंह 22 वर्ष, रामराज पिता मानसिंह 24 वर्ष सहित उनके छीरखेड़ा निवासी दामाद प्रभुराम पिता मुल्ला अहिरवार 50 वर्ष पर दूसरे ग्राम उड़दमऊ जैतपुर निवासी दीना, कल्याण सिंह, गुड्डा, कमले एवं चौकीदार विनीता बाई ने उक्त सरकारी जमीन पर अपना कब्जा जताते हुए हमला कर दिया। हमले में उड़दमऊ जैतपुर निवासी पक्ष ने देवरीगढ़ी निवासी पक्ष पर जमकर लाठियां एवं धारदार हथियार बरसाए। जिसके चलते छीरखेड़ा निवासी प्रभुराम की मौत हो गई। वहीं देवरीगढ़ी निवासी सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक एवं घायलों को गैरतगंज अस्पताल लाया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इस घटना में उड़दमऊ जैतपुर पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हमला करने वाले पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना की तफ्तीश की जा रही है।
इनका कहना है
मामले की विवेचना की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
नेहा अहिरवार, उपनिरीक्षक पुलिस
————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो