scriptकिसानों ने निकाली ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा किसान आंदोलन का किया समर्थन। | raisen, kisano ne nikali tiranga yatra | Patrika News

किसानों ने निकाली ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा किसान आंदोलन का किया समर्थन।

locationरायसेनPublished: Jan 27, 2021 09:00:47 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

400 ट्रैक्टर यात्रा में शामिल हुए

किसानों ने निकाली ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा किसान आंदोलन का किया समर्थन।

किसानों ने निकाली ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा किसान आंदोलन का किया समर्थन।


गैरतगंज. गणतंत्र दिवस पर किसान संगठन द्वारा ट्रैक्टरों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा निकालकर किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनो कृषि कानून रद्द करने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। इस मौके पर तहसील क्षेत्र से सैकड़ं की संख्या में अपने ट्रैक्टरों को लेकर किसान शामिल हुए तथा विरोध प्रदर्शन किया।
लगभग 400 ट्रैक्टर यात्रा में शामिल हुए। भोपाल-सागर मार्ग स्थित ग्राम सिमरिया कलां पर किसान एकत्रित हुए। ट्रैक्टरों पर सवार किसान कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। किसानो ने अपने ट्रैक्टरों को कतारबद्ध खड़ा करके राष्ट्रीय ध्वज लगाकर रैली में शामिल हुए। दोपहर 12 बजे शुरू हुई यात्रा नगर से होते हुए 6 किमी की दूरी तय कर ग्राम सहजपुर पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। किसान संगठन के नेता मुकेश धाकड़, गगन गौर, हरनाम लोधी, हेमन्त गुर्जर, राकेश मोनू माहेश्वरी सहित अन्य ने बताया कि उनका यह प्रदर्शन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में है। उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की।
————–
किसानों ने निकाली ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा किसान आंदोलन का किया समर्थन।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो