script

रात दिन सेवा दे रहे पुलिस कर्मियों का किया सम्मान

locationरायसेनPublished: Apr 09, 2020 09:09:09 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाया, सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने सम्मानित किया।

रात दिन सेवा दे रहे पुलिस कर्मियों का किया सम्मान

रात दिन सेवा दे रहे पुलिस कर्मियों का किया सम्मान


बेगमगंज. कोरोना वायरस के चलते रात दिन अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष जुगलकिशोर देवलिया ने अपने साथियों सुरेश ताम्रकार, जिला महामंत्री राकेश भार्गव, एजीपी बद्री विशाल गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू के साथ थाने पहुंचकर परेड के बाद थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा, एसआई एमएल पवार, सुरेश कुजूर, एएसआई अरविंद पांडे सहित समस्त स्टाफ को मास्क व ग्लब्स प्रदान किए एवं हार पहनाकर सभी का सम्मान किया।
कर्मयोद्धाओं का किया सम्मान
बरेली. बरेली आए क्षेत्रीय सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने कोरोना महामारी से बचाने में जुटे अधिकारियों और मीडिया कर्मियों को धन्यवाद पत्र सौंपकर सम्मानित किया।
भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल नगर बरेली और बरेली ग्रामीण मंडल की और सौपे धन्यवाद पत्र में कहा गया है कि भारत में कोरोना का प्रकोप विकसित राष्ट्रों की तुलना में कम है। इसका पूरा श्रेय अपने आपको जोखिम में डालकर कोरोना से बचाने में दिन रात जुटे अधिकारी कर्मचारियों और मीडिया को जाता है। भाजपा इन कर्मयोद्धाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करती है।

ट्रेंडिंग वीडियो