scriptलखीमपुर खीरी में मृत किसानो के अस्थिकलश पहुंचे | raisen, lakhimpur khiri me mrat kisano ke astikalash | Patrika News

लखीमपुर खीरी में मृत किसानो के अस्थिकलश पहुंचे

locationरायसेनPublished: Nov 23, 2021 09:15:32 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

किसान जाग्रति संगठन ने दी श्रद्धांजलि।

लखीमपुर खीरी में मृत किसानो के अस्थिकलश पहुंचे

लखीमपुर खीरी में मृत किसानो के अस्थिकलश पहुंचे

रायसेन. लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों कि अस्थि कलश यात्रा निकाली जा रही है। जो मंगलवार को रायसेन पहुंची। जहां संयुक्ता किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसान जाग्रति संगठन ने अस्थिकलशों पुष्प अर्पित कर मृत किसानो को श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्थिकलश ग्राम बिलखिरिया, सेहतगंज, खरबई, वीदपुर, सदलातपुर, रतनपुर, खनपुरा, कोड़ी, पंग्नेश्वर, मैंडकी, सलामतपुर आदि से हो हुए भोपाल पहुंचे। हर गांव में किसानो ने कलशों पर पुष्प अर्पित किए। किसानों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्थि कलश यात्रा का रायसेन गल्ला मंडी में दशरथ पटेल एवं योगेन्द्र पटेल द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी ने कहा कि किसान सरकार की तानाशाही नहीं चलने देंगे। प्रधानमंत्री के यह घडिय़ाली आसुओं से अब किसानों को कोई फर्क नहीं पड़ता। किसान अपना हक वापस लेकर रहेंगे। जब तक तीनों कृषि कानून संसद में वापस नहीं हो जाते तब तक हम नहीं मानेंगे और यह आंदोलन भी इसी तरह से चलता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से तानाशाही पे उतारू है। यह किसान और आम आदमी को बर्बाद करना चाहती है। हम ऐसा नहीं होंगे देंगे। इस मौके पर रामस्वरूप राठौर, ब्रजेश बघेल, पीएन वर्मा, प्रेमनारायण सिंह लोधी, भूरालाल लोधी, जमुना लोधी, मो. इशहाक अली खान, शफीक खान, बशीरुद्दीन खान, युनूस खान, मेहबूब खान, डा. कुबेर सिंह लोधी आदि मौजूद थे।
—————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो