scriptमहादेव पानी क्षेत्र में लगाया कफ्र्यु | raisen, mahadev pani shetra me laga karfu | Patrika News

महादेव पानी क्षेत्र में लगाया कफ्र्यु

locationरायसेनPublished: Jul 01, 2020 09:47:04 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, गेट बंद होने के बाद भी पहुंचे रहे थे पर्यटक।

महादेव पानी क्षेत्र में लगाया कफ्र्यु

महादेव पानी क्षेत्र में लगाया कफ्र्यु

रायसेन. प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर रोक के बाद भी चोरी छिपे पहुंच रहे पर्यटकों को रोकने के लिए अब कलेक्टर ने उक्त क्षेत्र में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों तथा लोक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महादेव पानी स्थित जल प्रपात पर्यटन स्थल पर भ्रमण एवं पर्यटन की दृष्टि से आवगमन एवं अन्य गतिविधियों को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर भादवि की धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सभी पर्यटन स्थल बंद हैं। इनमें भोपाल रोड पर सेहतगंज के पास स्थित महादेवपानी भी शामिल है। इस स्थान पर हर साल बारिश में प्राकृतिक झरनों का आनंद लेने हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन इस साल यह स्थान कोरोना संक्रमण के चलते अनय पर्यटन स्थलों की तरह बंद किया गया है। बीते दिनों धार्मिक स्थल खुलने के बाद यहां स्थित भगवान शिव का मंदिर भी खोल दिया गया, जिससे लोग पूजन के बहाने यहां पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में लोग चोरी छिपे भी इस स्थान तक पहुंच रहे थे। जिसे पत्रिका ने 29 जून को प्रमुखता से प्रकाशित का प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया था।
—————————–
महादेव पानी क्षेत्र में लगाया कफ्र्यु
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो