scriptraisen, mahilayen lagayengi bhagwan chitragupt ko chhapan bhog | महिलाएं लगाएंगी भगवान चित्रगुप्त को छप्पन भोग | Patrika News

महिलाएं लगाएंगी भगवान चित्रगुप्त को छप्पन भोग

locationरायसेनPublished: Oct 26, 2021 09:15:21 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

चित्रगुप्त मंदिर में हुई कायस्थ महासभा की बैठक।

महिलाएं लगाएंगी भगवान चित्रगुप्त को छप्पन भोग
महिलाएं लगाएंगी भगवान चित्रगुप्त को छप्पन भोग
रायसेन. आगामी यम द्वितीया पर नगर कायस्थ समाज की महिलाएं भगवान चित्रगुप्त को छप्पन भोग लगाकर पूजन अर्चना करेंगे। इसके बाद नगर कायस्थ महासभा के नेतृत्व में समाज के पुरुष दवात कलम की पूजन कर हवन करेंगे। सोमवार रात मंदिर में यम द्वितीया के आयोजन तथा कायस्थ महासभा की कार्यकारिणी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठ, युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें महेंद्र सक्सेना, संजय सक्सेना, दीपक श्रीवास्तव, अजय सक्सेना, नरेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव को उपध्यक्ष नियुक्त किया गया। राकेश श्रीवास्तव को सचिव, मनोज श्रीवास्तव, हर्षित सक्सेना, अंकित सक्सेना को सह सचिव तथा मनोज सक्सेना को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवीन श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश सक्सेना, दीपक श्रीवास्तव फौजी को महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। समाज के सभी वरिष्ठों को संरक्षक बनाया गया है। बैठक में यूपीएन सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, रज्जनलाल सक्सेना, आरबीएल श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, सुशील सक्सेना, संजय सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, अतुल सक्सेना आदि मौजूद थे।
-------------------
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.