scriptनलजल योजना के १० करोड़ बाकी | raisen nal jal yojna par sankat | Patrika News

नलजल योजना के १० करोड़ बाकी

locationरायसेनPublished: Feb 22, 2020 08:36:17 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

– पंचायतों में बढ़ सकती है पानी की दिक्कत।- सरकारी दफ्तरों ने भी नहीं किया बिजली बिल अदा।- बिजली कंपनी चला रही कनेक्शन काटो अभियान।

नलजल योजना के १० करोड़ बाकी

नलजल योजना के १० करोड़ बाकी

रायसेन. बिजली कंपनी को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से बिजली के करोड़ों रुपए वसूल करना है। इन बकायादारों की सूची में ग्रामीण और शहरी उपभोक्ता शामिल हैं। गांवों की नलजल योजनाओं पर लगभग १० करोड़ का कर्जा है। इसके अलावा सरकारी कार्यालय भी बिजली कंपनी के कर्जदारों में शामिल हैं। अब इसके लिए कंपनी बिजली कनेक्शन काटो अभियान जिलेभर में चला रही है। कंपनी के गांवों में अभी तक नलजल योजनाओं के 9 करोड़ 99 लाख 75 हजार रुपए बकाया है। दरअसल बिजली कंपनी के अधिकारी उन उपभोक्ताओं को चिन्हित कर रहे हैं। जिनका लंबे समय से बकाया है। इन उपभोक्ताओं के अलावा सरकारी दफ्तर भी शामिल हैं, जिनसे कंपनी को करोड़ों रुपए वसूलना है। वित्तीय वर्ष 31 मार्च की समाप्ति को देखते हुए कंपनी अब बकाया राशि सख्ती से वसूल करेगी।
सरकारी कार्यालय भी बड़े कर्जदार
बिजली कंपनी के मुताबिक सरकारी दफ्तरों पर भी बिजली कंपनी का करोड़ोंं का बिल बकाया है। बिजली कंपनी रायसेन को कुल १9 करोड़ 2 लाख 44 हजार रुपए वसूलना है। रायसेन शहरी क्षेत्र से 3 करोड़ 60 लाख 38 हजार रुपए, ग्रामीण सर्किल से 99 लाख 75 हजार रुपए बकाया वसूल करना है। स्वास्थ्य विभाग पर 2 लाख 26 हजार 6 रुपए, सिंचाई विभाग पर 2 लाख 28 हजार, अन्य विभागों से 6 लाख 25 हजार, पुलिस विभाग पर 16 लाख 2 हजार, पीडब्ल्यूडी पर 1 लाख 12 हजार, राजस्व विभाग पर 6 लाख 45 हजार रुपए का कर्ज है। नगरपालिका रायसेन से 66 लाख 20 हजार रुपए वसूलना है।
तो बंद हो जाएंगी नलजल योजनाएं
जिले की 1017 नलजल योजनाओं से बिजली कंपनी को 9 करोड़ 99 लाख 75 हजार रुपए लेना है। नलजल योजनाओं का इतना अधिक बकाया राशि होने के कारण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभाग प्रमुखों को पत्र लिखकर बकाया राशि जल्द अदा करने का कहा है। यदि समय पर राशि का भुगतान नहीं किया गया तो कंपनी कनेक्शन काट देगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंकट खड़ा होगा। वैसे भी १०१७ में से लगभग ३० प्रतिशत योजनाएं अन्य कारणों से बंद है।
400 बड़े बकायादारों को थमाए नोटिस
बिजली कंपनी ने 400 बड़े बकायादारों को नोटिस थमाए हैं। इन उपभोक्ताओं पर एक लाख से अधिक राशि के बिजली बिल बकाया है। इनमें १85 किसान भी शामिल हैं। बिजली कंपनी ने रायसेन तहसीलदार के जरिए नोटिस जारी कराए हैं। अगर बिजली बिलों की राशि समय पर अदा नहीं कराई तो ऐसे उपभोक्ताओं की चल-अचल संपत्ति जब्त कर उनको नीलाम कराया जाएगा। 50 हजार से अधिक राशि के 285 बकायादार किसानों को भी नोटिस दिए गए हैं। गांवों के कृषि पंप कनेक्शनधारी 530 किसानो के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। इससे किसानों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। सिंचाई के अभाव में उनकी खेतों में खड़ी रबी सीजन की फ सलें प्रभावित हो रही हैं। इन किसानों पर 85 लाख 36 हजार रुपए बकाया है।
यहां से वसूली की उम्मीद
बिजली बिल बकाया के लिए बिजली कंपनी जहां बड़े बकायादारों को चिन्हित कर चुकी है, वहीं आगामी निकायों व पंचायत चुनाव से उसकी वसूली की उम्मीद है। दरअसल चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों को बिजली कंपनी से नो-ड्यूज भी लेना पड़ता है। इस लिहाज से निकाय व ग्राम पंचायत चुनाव से पूर्व बकाया राशि वसूलने की आस है।
वर्जन…
हमने एक लाख से अधिक राशि के चार सौ बड़े बकायादारों को नोटिस दिए हैं। अगर उन्होंने निर्धारित समय में बिजली बिलों की बकाया राशि जमा नहीं की तो उनकी चल-अचल संपत्ति जब्त कर उसे नीलाम कराया जाएगा। सरकारी दफ्तरों पर भी कंपनी को करोड़ों रुपए वसूलना है। संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखे हैं।
केके सिंह, उप महाप्रबंधक बिजली कंपनी रायसेन
——————————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो