scriptगाने गाकर सीख दे रही पुलिस, महिला आरक्षक बना रहीं मास्क | raisen, pulis ga rahi gane | Patrika News

गाने गाकर सीख दे रही पुलिस, महिला आरक्षक बना रहीं मास्क

locationरायसेनPublished: Apr 06, 2020 07:51:05 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस तरह तरह के जतन कर रही है।

गाने गाकर सीख दे रही पुलिस, महिला आरक्षक बना रहीं मास्क

गाने गाकर सीख दे रही पुलिस, महिला आरक्षक बना रहीं मास्क

रायसेन. लोगों से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस तरह तरह के जतन कर रही है। जरूरत पडऩे पर सख्ती कर रही तो मनोरंजन कर घर में ही रहने की सीख भी दे रही है। पहीं महिला आरक्षक ड्यूटी के बाद मास्क और हैंड ग्लोब्ज बना रही हैं, ताकि पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे।
शहर कोतवाल जगदीश सिंह सिद्धु के मार्गदर्शन में आरक्षक विनोद शर्मा अपनी सुरीली आवाज में कोरोना गीत गाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं साथ ही घर में रहने की अपील कर रहे हैं। सोमवार दोपहर पुलिस का यह दल शीतल सिटी पहुंचा, जहां आरक्षक विनोद ने गीत गाया। जिसे सुन कॉलोनी के निवासी घर से निकले और पुलिस टीम पर फूलों की बरसा कर स्वागत किया। लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की और बेवजह धर से नहीं निकलने का संकल्प लिया।
कोरोना संकट में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी अहम है। लोगों को घरों में रहने और लॉकडाउन का पालन कराने की जिम्मेदारी निभाग रही पुलिस की महिला आरक्षक अपनी नियमित ड्यूटी के साथ पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के साधन भी जुटा रही हैं। पुलिस लाइन में बने महिला कल्याण केंद्र में महिला आरक्षक मास्क और हैंड ग्लोब्ज बना रही हैं। आरक्षक राजश्री राय, आरती वाचघानिया, नेहा पटेल, चंचल चौहान, पिंकी पाल, सुषमा, शीतल, श्वेता और त्रप्ति हर दिन सौ मास्क और इतने ही ग्लोब्ज तैयार कर रही हैं। जो आरआई बीएस चौहान के माध्यम से पुलिस कर्मियों को दिए जाते हैं। ताकि सड़कों पर दिन रात ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवान इनका उपयोग कर खुद की सुरक्षा कर सकें।
गाने गाकर सीख दे रही पुलिस, महिला आरक्षक बना रहीं मास्क
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो