scriptपुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दस घायल | raisen, purani ranjish par khuni sangharsh | Patrika News

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दस घायल

locationरायसेनPublished: Sep 23, 2021 09:07:13 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

ग्राम गुंदरई में गुरुवार सुबह आदिवासी समाज के दो पक्ष भिड़े।

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दस घायल

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दस घायल

सुल्तानगंज. थाना क्षेत्र के गुंदरई गांव में गुरुवार के सुबह आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर आदिवासी समाज के दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। रॉड, डंडा, से लेकर मूसल, पत्थर तक चलाए गई। विवाद में दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित दस लोग घायल हुए हैं। जिनकों बेगमगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बीबी तिवारी सहित अन्य पुलिस बल घटना स्थल पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम गुंदरई निवासी आदिवासी समाज के दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। पुलिस के अनुसार इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। जिसमें एक पक्ष से अरविंद पिता जगदीश, जगदीश पिता बैजनाथ, राम कुमार पिता जगदीश, सुंदर पिता जगदीश, मूरत पिता पंचम घायल हुए हैं, वहीं दूसरे पक्ष सेगोविंद पिता पंचम, मुल्लू पिता पंचम, मिथिलेश पिता मुल्लू, महेंद्र प्रताप मुल्लू, सुनील पिता काशीराम घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो