रायसेन

रायसेन के फूल से सजा था अयोध्या का शिलान्यास स्थल

मुदित शेजवार के अनन्या पॉलीफार्म से गए थे फूल।

रायसेनAug 06, 2020 / 11:20 pm

praveen shrivastava

रायसेन के फूल से सजा था अयोध्या का शिलान्यास स्थल

प्रवीण श्रीवास्तव, रायसेन. बुधवार को अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन में रायसेन का नाम भी अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है। भूमिपूजन के लिए तैयार किए गए स्थल को रायसेन के फूलों से सजाया गया था। रायसेन के पास ग्राम बिलारा स्थित अनन्या पॉलीफार्म में पैदा हो रहे आर्किड फूल पूजन स्थल की शोभा बढ़ा रहे थे।
अनन्या पॉलीफार्म के मालिक मुदित शेजवार ने बताया कि उनके फूल देश के प्रमुख १२ शहरों में जाते हैं। उनके से एक शहर लखनऊ भी है। नखनऊ से ही ये फूल अयोध्या पहुंचे थे। अनन्या पॉलीफार्म में आर्किड के अलावा जवेरा, जिप्सोफिला सहित अन्य कई तरह के फूलों की खेती होती है। पूर्व मंत्री डा. गौरीशंकर शेजवार के पुत्र मुदित शेजवार ने बताया कि आर्किड मूलत: थाइलेंड का फूल है। पांच साल पहले उन्होंने देश में पहली इसकी खेती शुरू की थी। वे देश में आर्किड की मांग की २० प्रतिशत की पूर्ति करते हैं। एयरोपोनिक पद्धति से इस फूल की खेती की जाती है। जिसमें पौधे की जड़ें हवा में रहती हैं। नारियल की नट्टी में इस पौधे को रोपा जाता है। जिससे जड़ें हवा में ंलटकती हैं।
मुदित शेजवार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल की सजावट हमारे फूलों से की गई, यह जानकर मैं धन्य हो गया। मेरा फूलों की खेती का काम सफल हो गया।
—————

Home / Raisen / रायसेन के फूल से सजा था अयोध्या का शिलान्यास स्थल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.