scriptसुकन्याओं का सम्मान कर मनाया बालिका उत्सव | raisen, sukanyayon ka lamman kr manaya balika utsav | Patrika News

सुकन्याओं का सम्मान कर मनाया बालिका उत्सव

locationरायसेनPublished: Feb 19, 2021 09:13:12 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

मुख्य डाकघर में हुआ आयोजन।

सुकन्याओं का सम्मान कर मनाया बालिका उत्सव

सुकन्याओं का सम्मान कर मनाया बालिका उत्सव

रायसेन. शुक्रवार को मुख्य डाकघर में महामेला का आयोजन किया गया। जिसमें सुकन्याओं का सम्मान किया गया। डा. एस शिवराम निदेशक डाक सेवाएं परिमंडल भोपाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में डाकघर विदिशा के अधीक्षक एके आरख भी मौजूद थे। इस मौके पर बालिका उत्सव मनाते हुए अतिथियों ने सुकन्याओं का सम्मान किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया।
डा. शिवराम ने डाकघर की विभिन्न योजनाओं में व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया। साथ ही कोरोना काल में डाक सेवाओं की सराहना की। उन्होंने डाक सेवाओं का समाज सेवा बताते हुए जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। एके आरख ने किए गए कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में विभिन्न लख्यों की पूर्ति के लिए कर्मचारियों को विभागीय तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। अंत में रायसेन डाकघर के सहायक अधीक्षक एसके दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने डाकघर परिसर में पौधे रोपे। संचालन लेखापाल राजकुमार शर्मा ने किया।
—————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो