scriptटीकाकरण की गति अभियान तक सीमित | raisen, teekakaran ki gati abhiyan tak simit | Patrika News

टीकाकरण की गति अभियान तक सीमित

locationरायसेनPublished: Dec 08, 2021 12:51:13 pm

Submitted by:

praveen shrivastava

– बाकी दिनो में इक्का दुक्का लोग ही पहुंचते हैं टीका लगवाने। आज फिर महाअभियान में बढ़ेंगे आंकड़े।

टीकाकरण की गति अभियान तक सीमित

टीकाकरण की गति अभियान तक सीमित

रायसेन. कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है, यह बात बीते लगभग एक साल से कही जा रही है, बार-बार महाअभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन के टीका लगाए जा रहे हैं। लेकिन वैक्सीनेशन की रफ्तार केवल अभियान के दिनों में ही दिखाई देती है। बाकी दिनो में इक्का दुक्का लोग की केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचते हैं। टीकाकरण की शुरुआत में जनवरी 2021 की स्थिति में मतदाता सूची के अनुसार वक्सीनेशन का लक्ष्य तय किया गया था। जो 09 लाख 20 हजार था, लेकिन इस दौरान 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी लक्ष्य में जुड़ते गए। इन आंकड़ों को दोनो डोज के लिए दोगुना कर कुल वैक्सीनेशन में 18 लाख 40 हजार माना जाता है। नए जुड़ते जा रहे पात्र हितग्राहियों को भी शामिल करें तो लक्ष्य 20 लाख के आस-पास हो जाता है। इसे पूरा करने के लिए दिसंबर अंत तक का समय तक किया गया है। जो दूर की कोड़ी दिखाई दे रहा है। आज महाअभियान में फिर बड़ा लक्ष्य लेकर तैयारियां की गई हैं। इससे पहले चले महाअभियान में 60 हजार से अधिक डेाज लगाए गए हैं।
अभी तक चले सात अभियानों में 02 लाख 90 हजार 213 लोगों को टीका लगाए गए। जबकि जिले में अब तक कुल 15 लाख 49 हजार 637 डोज लगाए गए हैं। लक्ष्य की ओर नजर डालें तो यह संख्या कम नजर आती है। इसलिए यह जरूरी लगता है कि अब हर दिन टीकाकरण को महा अभियान के रूप में ही किया जाए, ताकि दिसंबर के बाद जो लोग बचें, वे उसके बाद 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले ही हों। उससे पहले के सभी वयस्कों का टीकाकरण पूर्ण हो जाए।
संक्रमण का खतरा, लेकिन लापरवाही वही
जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है, लेकिन न तो लोग वैक्सीन लगवाने आगे आ रहे हैं और न ही मास्क लगाने में रुचि दिखा रहे हैं। लोगों की यह लापरवाही चिंता के साथ खतरा बढ़ाने का काम कर रही है। प्रशासन द्वारा मास्क लगाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी तक उन पर सख्ती से अमल नहीं हुआ है। स्थिति को देखते हुए कड़ाई से मास्क लगाने का अथ्ीायान भी शुरू करना जरूरी है। बिना मास्क वालों को दुकानो से सामान नहीं देने, योजनाओं का लाभ नहीं देने जैसे नियम लागू करना होगा।
ये है जिले में वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में अब तक कुल वेक्सीनेश: 1549637
आयु वर्ग 07 दिसंबर
18-44 1025576
45-60 339765
60+ 184296
पहला डोज: 908990
दूसरा डोज: 640647
महिला: 720374
पुरुष: 829032
अन्य: 231
कोविशील्ड: 1296309
कोवैक्सीन: 253328
——————–
टीकाकरण की गति अभियान तक सीमित
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो